राजनांदगांव : शहर उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का मनाया गया जन्मदिन – आसिफ….

जन्मदिन के अवसर पर महापौर की उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रम

राजनांदगांव – आज शहर उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का जन्मदिन प्रदेश महासचिव व राजनादगांव कांग्रेस प्रभारी अरुण सिसोदिया के निर्देशानुसार,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के मार्गदर्शन में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख की उपस्थिति में शहर उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा हर्षोउल्लास के साथ मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न कराए गए।

हजरत अटल शाह दरगाह रानीसागर में चादर पेश कर दीर्घायु की दुआ मांगी

प्राथमिक शाला स्कूल मोतीपुर में बच्चों के साथ केक काटकर बच्चों को लड्डू खिलाकर मुह मीठा कराया व कॉपी पेन का वितरण किया

शहर उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की लंबी उम्र के लिए दुआ कर हजरत अटल शाह दरगाह रानी सागर में चादर पेश कीया, ततपश्चात महापौर हेमा देशमुख की उपस्थिति में प्राथमिक शाला स्कूल मोतीपुर में केक काटकर,बच्चों को लड्डू खिलाकर मुह मीठा कराया व पेन कॉपी का वितरण किया।

इस दौरान पार्षद अजय छेदय्या,अमित जंघेल,जितेंद्र कौशिक,हितेश गोन्नाडे,नजीम अंसारी,तुषार पाटिल,शिवम गड़पायले, शैलेश ठावरे,सुरेंद्र देवांगन,मोहनीश गेडाम, राहुल गजभिए, शिव कुमार साहू, मोइन गोरी,दीपक वर्मा, प्रियेश मेश्राम,बादल देवांगन, संतोष टांडेकर,राहुल चौहान, मुकेश समरीत,अनिता साहू, कल्पना थावरे, चंद्रकला रामटेके सहित उत्तर ब्लाक के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।