back to top

राजनांदगांव : कोविड-19 संक्रमण से 23 व्यक्तियों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 11 लाख 50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत…

राजनांदगांव 19 सितम्बर 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अंतर्गत राजनांदगांव जिले में कोविड-19 से व्यक्ति की मृत्यु होने पर उनके परिजनों व आश्रितों को 50-50 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 से 23 व्यक्तियों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों व आश्रितों की सहायता के लिए 11 लाख 50 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।

Advertisements

जिसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील अंतर्गत 11  व्यक्ति की मृत्यु होने पर 5 लाख 50 हजार रूपए, डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 2 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 1 लाख रूपए, डोंगरगांव तहसील अंतर्गत 4 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 2 लाख रूपए, छुरिया तहसील में 2 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 1 लाख रूपए, गंडई तहसील अंतर्गत 3 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 1 लाख 50 हजार रूपए, छुईखदान तहसील अंतर्गत 1 व्यक्ति की मृत्यु होने पर 50 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि उनके परिजनों व आश्रितों के लिए स्वीकृत की गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page