
राजनांदगांव – कॉन्फ़्लुएन्स कॉलेज द्वारा प्राचार्य डॉ.रचना पांडे के मार्गदर्शन एवं (कार्यक्रम अधिकारी) प्रो.विजय मानिकपुरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस के अवसर पर आहार रंगोली सजाओ एवं पोषण युक्त थाली सजाओ प्रतियोगिता रखी गईl कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव (दुर्ग वि.वि. दुर्ग) एन.एस.एस.समन्वयक डॉ.आर.पी.अग्रवाल (दुर्ग वि.वि.)(जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग आर.के. जाम्बुलकर), डॉ.सुरेश कुमार पटेल( जिला संगठक एनएसएस. राजनांदगांव) सोनाली पांडे (नेशनल मोटिवेशनल स्पीकर )की उपस्थिति में राज्य गीत अरपा पैरी के धार एवं एनएसएस की प्रेरणा गीत से शुभारंभ हुआ l

स्थापना दिवस में एनएसएस.के मूल वाक्य मै नहीं आप एवं उनके महत्व तथा उद्देश्य पर चर्चा करते हुए डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने अपना विचार प्रस्तुत कियाl डॉ.आरपी अग्रवाल ने कहा कि युवाओं में देशभक्ति की भावना एवं समाज सेवा की भावना राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से प्रेरित करने का कार्य इकाई द्वारा किया जाता है जो 50 यूनिट इकाई के रूप में कॉन्फ्रेंस कॉलेज को नया इकाई घोषित की गई है l
हमारी शुभकामनाएं ,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. सुरेश कुमार पटेल(जिला संगठक एनएसएस) ने कहा कि समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य एनएसएस के विद्यार्थी करते हैंl (कार्यक्रम अधिकारी) प्रो.विजय मानिकपुरी ने बताया की स्थापना दिवस मनाने का मूल उद्देश्य 1969 से प्रारंभ होकर आज 53वा स्थापना दिवस है कि हम सभी संकल्प और राष्ट्र की युवा शक्ति के व्यक्तित्व विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं गतिविधि संचालित करते रहेl(









































