back to top

राजनांदगांव : मुदलियार खेमे ने लहराया जीत का परचम : प्रदेश महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष से लेकर उपाध्यक्ष तक कायम रहा दबदबा…

0 बड़े अंतराल से शिकस्त देकर दर्ज की जीत, दर्जन भर से ज्यादा पद मुदलियार गुट के पाले में

Advertisements

राजनांदगांव।युवा कांग्रेस के चुनावों की शुरुआत के पांच माह बाद आए नतीजों में एक बार फिर जितेन्द्र उदय मुदलियार गुट ने जीत का परचम फहराया है। युवा कांग्रेस में 25 सालों से बरकरार मुदलियार खेमे ने इस बार भी बड़ी जीत दर्ज की है। प्रदेश महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष सहित खेमे के कई उम्मीदवार महासचिव, उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

इस गुट के चेतन भानुशाली प्रदेश में मह‍ासचिव निर्वाचित हुए हैंं। उन्होंने 16 हजार 189 वोटों के साथ प्रदेश में बड़ी जीत हासिल की है। कई प्रतिद्वंदी उनसे कहीं पीछे हैं। वे इससे पहले युवा कांग्रेस के राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष रहे।

सबसे बड़ी जीत मुदलियार गुट को गुरभेज माखिजा एनी के रुप में मिली है। राजनांदगांव से शहर विधानसभा अध्यक्ष के पद पर उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को 4 हजार 245 मतों से परास्त किया है। उन्हें कुल 6 हजार 464 वोट हासिल हुए। जबकि कोई दूसरा इस आंकड़े के आसपास भी नहीं पहुंचा।

इसी तरह डोंगरगांव विधानसभा से मुदलियार खेमे के कमलेश साहू विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 2923 मत हासिल किए हैं। डोंगरगढ़ विधानसभा से हेमचंद यादव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

नया जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़-अंबागढ़ चौकी से अजय राजपूत जिला उपाध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं सदानंद शेंडे मोहला-मानपुर विधानसभा उपाध्यक्ष चुने गए हैं। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई-गंडई में खैरागढ़ विधानसभा से नदीम मेमन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

युवा कांग्रेस के चुनावों में हमेशा ही मुदलियार खेमे का दबदबा रहा है। मौजूदा चुनावों में भी इस खेमे के उम्मीदवार बड़े अंतराल से जीत कर आए हैं। जीत के बाद मुदलियार खेमे में जश्न का माहौल है।

Advertisements

You cannot copy content of this page