back to top

राजनांदगांव : छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में भाग लेकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ को साकार करें : कलेक्टर…

ग्राम बोरतालाब में छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के विजेताओं को किया पुरस्कार वितरित
राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बोरतलाव पहुंचकर खुशी एवं उत्साह के महौल में  छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। कलेक्टर ने कहा कि यह खुशी की बात है कि दूरस्थ अंचल के गांव में पहली बार ऐसा छत्तीसढिय़ा खेल आयोजन हो रहा है। शासन द्वारा छत्तीसगढ़ी खेल परम्पराओं को आगे बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है,

जो गांव, ब्लॉक, जिला, राज्य स्तर पर आयोजित होगा। गांव के आरंपरिक खेल कबड्डी, खो-खो, फुगड़ी, रस्सा-कस्सी, गेड़ी जैसे खेल लोकप्रिय रहे हैं। अपनी संस्कृति के प्रति गर्व एवं सम्मान का भाव इससे महसूस होता है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलबो, जीतबो और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ को साकार करने में अपना योगदान दें। उन्होंने ग्राम बोरतालाब में शासकीय स्कूल का निरीक्षण किया और वहां 10वीं एवं 12वीं की नि:शुल्क ऑनलाईन कोचिंग के लिए इंटरनेट क्नेक्टिीविटी का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल के गेट के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद सीईओ सुश्री दिव्या ठाकुर एवं अन्य अधिकारी तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।