राजनांदगांव : आयुक्त ने ली तकनीकि अधिकारियों की बैठक बारिश में खराब सडकों की मरम्मत करने के दिये कड़े निर्देश…

राजनांदगांव 12 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने तकनीकि अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश देने के साथ साथ बारिश में खराब सडकों की अतिशीघ्र मरम्मत करने के कडे निर्देश दिये।


तकनीकि अधिकारियों की बैठक में आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने निर्माण कार्यो की समीक्षा में कहा कि वार्डो में चल रहे योजना या अन्य काम की प्रतिदिन मानिटरिंग करे एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण कराये। कार्यादेश उपरांत कार्य प्रारंभ नहीं करने व समय सीमा में कार्य नहीं करने वाले संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करे। नोटिस उपरांत कार्य प्रारंभ नही करने एवं अधुरे कार्य पूर्ण नहीं करने पर निविदा निरस्तीकरण की कार्यवाही करे।

पूर्ण कार्यो की उपयांेगिता प्रमाण पत्र भेजा जाना सुनिश्चि करे, ताकि शासन से शेष राशि प्राप्त हो सके। उन्होंने पेयजल एंव विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी दीपावली त्यौहार के पूर्व शहर के सभी विद्युत खम्भो की लाईट मरम्तम करना सुनिश्चित करे। ताकि त्यौहार में अंधेरे की स्थिति उत्पन्न न हो।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने सडकों के मरम्मत के संबंध में कहा कि इस वर्ष अत्याधिक बारिश के कारण शहर की अधिकांश सडके खराब हो गयी है। जिसे अतिशीघ्र मरम्मत किया जाना है। इस संबंध मेें माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने भी निर्देशित किया है कि बारिश में खराब सडकों का त्वरित मरम्मत करे। उन्होंने कहा कि सभी उप अभियंता अपने अपने प्रभारित वार्डो की खराब सडको का सर्वे कर अतिशीघ्र मरम्मत करावे।

निगम सीमांतर्गत अन्य विभाग द्वारा निर्मित खराब सडको का मरम्मत करने संबंधित विभाग को पत्र के माध्यम सें सूचित करे। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार शहर की खराब सीमंेट कांक्रिटिंग रोड एवं डामरीकृत रोड मरम्मत के लिये प्राक्कलन तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाना है, ताकि शीघ्र स्वीकृति प्राप्त की जा सके। उन्होंने सडक मरम्मत कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। बैठक में प्र.सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी व श्री प्रणय मेश्राम सहित उप अभियंतागण उपस्थित थे।