राजनांदगांव : सेवा सहकारी समिति कन्हारपुरी में महापौर हेमा देशमुख एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने खाद गोदाम व कार्यालय भवन निर्माण के लिये किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 14 अक्टूबर। सेवा सहकारी समिति मर्यादित कन्हारपुरी मंे 25.56 लाख रूपये की लागत से खाद गोदाम एवं कार्यालय भवन निर्माण का भूमिपूजन महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के अध्यक्ष श्री नवाज खान द्वारा पूजा अर्चना कर श्रीफल फोडकर भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष श्री गौवधन देशमुख व उपाध्यक्ष श्री अजय मार्कण्डेय, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री रोहित चंद्रकार, जिला पंचायत सदस्य श्री अंगेश्वर देशमुख,

Advertisements

राजगामी संपदा के सदस्य श्री रमेश खण्डेलवाल सहित महापौर परिषद के सदस्य श्री संतोष पिल्ले, श्री भागचंद साहू व श्रीमती दुलारी बाई साहू, कन्हारपुरी के पार्षद श्री महेश साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवा सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने खाद गोदाम एवं कार्यालय भवन निर्माण का पूजा अर्चना कर विधिवत भूमिपूजन किया।


कार्यक्रम को संबांेधित करते हुये महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने किसानों की सुविधा के लिये एवं खाद की सुरक्षा के लिये खाद गोदाम तथा कार्यालय निर्माण करने स्वीकृति प्रदान की, स्वीकृति के अनुक्रम में आज खाद गोदाम निर्माण के लिये भूमिपूजन किया जा रहा है।

उन्होंनंे कहा कि हमारे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते है, उन्होनंे किसानों के हित में जो कार्य किया व आज तक किसी ने नहीं किया। दिवाली के पूर्व उनके द्वारा किसानों के खाते में राशि जमा करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ कर रहे है, किसान पुत्र मुख्यमंत्री किसान एवं युवाओं के हितैषी है। वे छत्तीसगढ की संस्कृति व परंपरा को एक अलग पहचान देने कार्य कर रहे है। आज खाद गोदाम निर्माण के लिये मै आप सबकों बधाई देती हूॅ, साथ ही आने वाले दिवाली त्यौहार की भी शुभकामनाएं देती हूॅ।


जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के अध्यक्ष श्री नवाज खान ने कहा कि किसानों की मांग पर कन्हारपुरी सहित सुकुल दैहान, रानी तराई, भर्रेगांव के सेवा सहकारी समिति मर्यादित में खाद गोदाम सह कार्यालय निर्माण के लिये माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रति गोदाम 25.56 लाख कुल 1 करोड 2 लाख 24 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी, जिसके निर्माण के लिये आज भूमि पूजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग की जनता के लिये कार्य कर रही है, माननीय भूपेश बघेल जी की सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनता के जेबों में पैसा डालने का काम कर रही है।

चाहे व राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत हो, राजीव गांधी मजदूर न्याय योजना तथा गोधन न्याय योजनांतर्गत हो सीधे किसानों के जेब में पैसा दे रही है। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा लगातार तीन वर्षो से 25 सौ रूपये प्रति क्विंटल धान की खरीदी की गयी, इस वर्ष 26 सौ 40 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जावेगी। दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुये उनके द्वारा 17 अक्टूबर को राशि किसानों को हस्तांतरीत करने की घोषणा की गयी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढिया मुख्यमंत्री छत्तीसगढ के हित में कार्य कर रही है। कार्यक्रम में बडी संख्या में कृषकजन उपस्थित थे।