back to top

राजनांदगांव : निगम में 126 फटाका दुकानों का आबंटन…

राजनांदगांव 14 अक्टूबर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर नगर निगम के सभागृह में आज 126 फटाका दुकानों का आबंटन लायसेंसी फटाका व्यवसायियों को किया गया। उक्त आबंटन से नगर निगम को 4 लाख 37 हजार 2 सौ 20 रूपये की आय हुई है।

Advertisements


नगर निगम उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह की उपस्थिति में फटाका दुकान के लिए इच्छुक लायसेंसी फटाका व्यवसायियांे को लाटरी के माध्यम से दुकानों का आबंटन किया गया। उपायुक्त श्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष फटाका दुकान लगाने के लिए राजस्व कार्यालय में 126 आवेदन प्राप्त हुये थे,

सभी 126 आवेदकों द्वारा शुल्क का भुगतान किया गया। इस वर्ष प्रति दुकान के आबंटन शुल्क में 10 प्रतिशत की वृद्धि करते हुये 3470 रूपये प्रति फटाका दुकान लिया गया जिससे नगर निगम को 4 लाख 37 हजार 2 सौ 20 रूपये की आय हुई है।

आबंटन अवसर पर प्र. राजस्व अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा, प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे, राजस्व निरीक्षक श्री हितेश ठाकुर, राजस्व उप निरीक्षक श्री रविन्द्र ठाकुर के अलावा राजस्व विभाग का अमला सहित फटाका व्यवसायी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page