back to top

राजनांदगांव : नगर निगम में चला स्वच्छता अभियान अधिकारियों व कर्मचारियों ने सफाई कर अपशिष्ट संग्रहण कर महिला स्व. सहायता समूह को दिया…

राजनंादगांव 15 अक्टूबर। नगर निगम कार्यालय में आज प्रातः स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के साथ अपने अपने कमरे एवं निगम परिसर की सफाई किये एवं महिला स्व सहायता को कार्यालय का अपशिष्ट संग्रहण करने दिये गये शासन निर्देश के अनुक्रम में कार्यालय अपशिष्ट में कागज के कचरे, फाईल बोर्ड, कार्ड बोर्ड बाक्स आदि संग्रहण कर महिला स्व सहायता को दिये।

Advertisements


प्रत्येक महीने के तीसरा शनिवार को सुबह 8 बजे से अपने कार्यालयों की साफ सफाई करने एवं दस्तावेंज का संधारण करने जिलाधीश श्री डोमन सिंह के निर्देश पर स्वच्छता अभियान के तहत निगम के समान्य प्रशासन, महापौर व अध्यक्ष कार्यालय, लोककर्म, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने अपने कक्ष की सफाई किये तथा सभागृह, निगम परिसर मे सफाई कर कचरा उठाया गया। साथ ही कार्यालय के दस्तावेंजों का संधारण कर कागज के कचरे, फाईल बोर्ड, कार्ड बोर्ड बाक्स आदि संग्रहण कर महिला स्व सहायता को दिये। इसके अलावा परिसर एवं निगम के उद्यान से छिल्ली पन्नी उठाकर, कटीली झाडिया एवं घास काटा गया।


डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि कलेक्टर महोदय की मंशानुरूप अवकाश के दिन माह के तीसरा शनिवार को अपने अपने कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाने के अनुक्रम में आज नगर निगम में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किया गया और फाईलोें का संधारण किया गया। उन्होंने कहा कि शासन के राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा दिये गये निर्देशानुसार विशेष स्वच्छता अभियान (2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022) अंतर्गत विभागों में महिला स्व सहायता समूहों (एसएसजी) के नेतृत्व में कार्यालय अपशिष्ट संग्रहण के लिये 3 आर (रिड्यस, रीयूज, रिसायकल) कियोस्क स्थापित किया जाकर अलग अलग कचरे को एकत्र करने हेतु प्रोत्साहित किया जाना है।

कार्यालय अपशिष्ट में कागज के कचरे, पुराने रिकार्ड, रिपोर्ट, फाईल बोर्ड, पैकेजिंग आइटम, कार्ड बोर्ड बाक्स आदि पुनः चक्रण कर उपयोग के लिये किया जाना है।


डॉ. चतुर्वेदी नेे बताया कि आज सफाई अभियान में कार्यालय में साफ सफाई कर फाईलों का संधारण कर कागज के कचरे, फाईल बोर्ड, कार्ड बोर्ड बाक्स आदि संग्रहण कर महिला स्व सहायता को दिया गया। इसी कडी में कलेक्ट्रेड में भी सफाई अभियान चलाकर फाईलो का संधारण कर कार्यालय का अपशिष्ट संग्रहण कर महिला स्व सहायता समूह को दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके,प्र.सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी,महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यालय की सफाई किये।

Advertisements

You cannot copy content of this page