राजनांदगांव : शहीद वीर हेमू कलाणी चौक सौदर्यीकरण कार्य का महापौर का लोकार्पण…

राजनांदगांव 18 अक्टूबर। चौक सौदर्यीकरण के तहत नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न चौको का सौदर्यीकरण किया जा रहा है। इसी कडी में वार्ड नं. 24 स्थित शहीद वीर हेमू कलाणी चौक का सौदर्यीकरण किया गया है। जिसका आज समाजिक बंधुओं की उपस्थिति में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने पूजा अर्चना कर विधिवत पट्टीका का अनावरण किया।

Advertisements

इस अवसर पर नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री संतोष पिल्ले, वार्ड की पार्षद श्रीमती जया यादव, पूर्व पार्षद श्री गुरूमुखदास वाधवा, पार्षद प्रतिनिधि श्री दुर्गेश यादव सहित समाज के वरिष्ठजन सर्वश्री अर्जुनदास पंजवानी, आवतराम तेजवानी, मंशाराम मोटलानी, राजा माखीजा, चंदनरूप चंदानी, अर्जुन वाधवानी, अमर ललवानी, आशर जुमनानी व अशोक तेजवानी विशेष रूप से उपस्थित थे।


लोकार्पण अवसर पर अपने संबोधन में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि, शासन द्वारा मुलभूत सुविधा बिजल पानी, सफाई, रोड नाली निर्माण के अलावा, मुक्तिधाम व तालाब उन्नयन, सामुदायिक भवन निर्माण तथा चौक चौराहोें का सौदर्यीकरण के लिये राशि उपलब्ध कराये है, जिसके तहत नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों का सौदर्यीकरण किया जा रहा है। इसी कडी में आपके वार्ड में शहीद हेमू कलाणी चौक का सौदर्यीकरण किया गया,

जिसका आज समाज प्रमुखों की उपस्थिति में लोकार्पण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे लिये बडी गौरव की बात है कि देश के लिये अपने प्राणों की आहुती देने वाले शहीद वीर हेमू कलाणी चौक का सौदर्यीकरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज के इस अवसर पर मैं उनको नमन करती हूॅ और आप सबसे आग्रह करती हूॅ कि उनके बताये मार्गो पर चलकर समाज की उन्नति के लिये कार्य करे।


चौक सौदर्यीकरण करने पर समाज के लोगों ने महापौर सहित नगर निगम परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में समाज प्रमुखों के द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया, इस अवसर पर नगर निगम के उप अभियंता श्री अशोक देवांगन सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।