back to top

राजनांदगांव : मेजबान दुर्ग संभाग बना स्पर्धा का चौम्पियन , 22वें राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण सम्पन्न…

राजनांदगांव – 22वें राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम में संपन्न हुआ। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित एवं जिला शिक्षा विभाग तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि की आसंदी से खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती है, लेकिन अनुशासन महत्वपूर्ण होता है। अनुशासन अच्छे व्यक्तिव को प्रदर्शित करता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेश संस्कृति, धरोहर, परम्परा को बनाये रखने के लिये हमेशा तत्पर रहतें हैं। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक इसी का हिस्सा है। जिसमें सभी वर्ग व उम्र के लोग अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisements

समारोह के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला ने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। सभी को परिश्रम के साथ अनुशासन में रहते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेश में खेलों को एक उचित स्थान व सम्मान दिलाने में लगे रहते हैं। युवा आयोग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मुदलियार ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में खेलों को अवश्य अपनाना चाहिए। इससे हार-जीत सहने की क्षमता के साथ ही अनुशासन के महत्व को भी जीवन में उतारते है। समारोह के विशिष्ट अतिथि श्री श्रीकिशन खण्डेलवाल, श्री हफीज खान, श्री पदम सिंह कोठारी, श्री कुलबीर सिंह छाबड़ा ने भी अपने संबोधन के साथ आयोजकों व प्रतिभागियों को

बधाई व शुभकामनाएं दी। समारोह का समापन प्रतिवेदन संगठन सचिव व जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने पठन किया। स्वागत गीत बख्शी कन्या शाला व सांस्कृतिक कार्यक्रम महारानी लक्ष्मीबाई आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री गुरूबेज सिंह माखिजा, श्री कमल नेताम, श्री देवीलाल कुंजाम, श्री अभिमन्यु मिश्रा, श्री अमित कुशवाह, संयुक्त संचालक दुर्ग संभाग श्री पीके पाण्डे, संगठन सचिव व जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगाव श्री राजेश कुमार सिंह,

सहायक संचालक संभागीय कार्यालय श्री सत्यनारायण स्वामी, श्रीमती कल्पना स्वामी, सहायक संचालक श्री आदित्य खरे, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती उषा चटर्जी व अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के ओवर ऑल चैम्पियनशिप के खिताब पर मेजबान दुर्ग संभाग का कब्जा रहा। गौरतलब है कि चार दिनों तक चली स्पर्धा के विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। स्पर्धा में ओवर-ऑल चौम्पियनशिप का खिताब मेजबान दुर्ग संभाग ने जीता। प्रतियोगिता के अंत में आभार प्रदर्शन सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती उषा चटर्जी एवं कार्यक्रम का संचालन पीटीआई श्री शैलेन्द्र तिवारी व श्री रणविजय प्रताप सिंह ने किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page