back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए ग्राम अर्जुनी एवं मोहड़ गौठान का किया निरीक्षण…

शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण कार्य की गहन समीक्षा की

Advertisements

डोंगरगांव विकासखंड के 77 ग्रामों में चल रहे विकास कार्यों का मॉनिटरिंग करने जिला स्तरीय अधिकारी उतरे फिल्ड में

ग्राम पंचायत में सचिव के अनुपस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई करने के दिए निर्देश

ग्राम पंचायतों में लोक सेवा केन्द्र स्थापित करने के लिए स्थान चिन्हांकन करने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज डोंगरगांव विकासखंड में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए ग्राम अर्जुनी एवं मोहड़ में गौठान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, वही जनपद पंचायत डोंगरगांव में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण कार्य की गहन समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम अर्जुनी एवं मोहड़ के गौठान में आजीविका मूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मसाला पीसने की मशीन के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठान में वर्मी कम्पोस्ट टैंक, सब्जी-बाड़ी का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के भ्रमण प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए कहा कि गौठानों की स्थिति बेहतर है। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना के समुचित क्रियान्वयन के साथ ही सभी गौठानों में आजीविका मूलक गतिविधियां निरंतर संचालित होनी चाहिए। उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायत में सचिव के अनुपस्थित पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में लोक सेवा केन्द्र स्थापित करने के लिए स्थान चिन्हांकन के कार्य को प्राथमिकता देते हुए करें। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन पर ध्यान देते हुए कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने चिटफण्ड कंपनी के निवेशकों की राशि वापस करने के लिए लंबित आवेदन को शीघ्र प्रस्तुत करने के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया।

उल्लेखनीय है कि आज डोंगरगांव विकासखंड के 77 ग्रामों में चल रहे विकास कार्यों का मॉनिटरिंग करने जिला स्तरीय अधिकारियों ने दौरा किया। जिला स्तरीय अधिकारियों ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बनभेड़ी, डोंगरगांव नगरीय निकाय, नाथूनवागांव, अमलीडीह, आसरा, कोकपुर, मोहड़, झींका, केसला, तेंदुनाला, रूद्रगांव, बीजाभांठा, दीवानभेड़ी, बुद्धूभरदा, नादिया, बड़भूम, खपरीकला, सांगिनकछार, दर्री, किरगी ब, दीवानझिटिया, बनहरदी, ओड़ारबांध, मोखली, छुईखदन, चमाररायटोला, अर्जुन, खम्हेरा, रेंगाकठेरा, बांकल, जंगलपुर, घोरदा, टेका, विचारपुर नवागांव, सम्बलपुर, साकिल झिटिया, बोदेला पेटेश्री, कोपेडीह आलीखुट, कु. भाठागांव, किरगी, आरगांव सहित अन्य ग्रामों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

जिला अधिकारियों ने गौठान, गोधन न्याय योजना, किसानों को वर्मी कम्पोस्ट की उपलब्धता, रीपा, मल्टीएक्टिविटी, जल जीवन मिशन, आंगनबाड़ी केन्द्र निरीक्षण,मनरेगा, आश्रम-छात्रावास, स्कूल, गरम भोजन कार्यक्रम, कोविड टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छता पखवाड़ा, च्वाईस सेंटर, हाट बाजार क्लीनिक योजना, पीडीएस दुकान, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजस्व अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा, जाति प्रमाण पत्र, चिटफंड हितग्राही, स्कूल निरीक्षण, कक्षा दसवीं, बारहवीं कोचिंग की स्थिति, सुपोषण अभियान, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम,

लम्पी वायरस रोकथाम, कांजी हाऊस, सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशन वितरण, कृष्ण कुंज, फसल बीमा शिकायत, गौठान वृक्षारोपण जैसी योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, एसडीएम डोंगरगांव श्री सुनील नायक, जनपद सीईओ श्री नवीन कुमार, मनरेगा के श्री फैज मेनन सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page