back to top

VISION TIMES : स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी से गैंगरेप…

DEMO PHOTO

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दिवाली त्योहार के मौके पर निर्भया कांड जैसी महिला के साथ दरिंदगी हुई है। दरिंदों ने दिनदहाड़े हाथ पैर बांधकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार गैंगरेप की शिकार हुई पीड़िता स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने महिला के ड्यूटी से लौटते समय उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि दरिंदों ने चाकू की नोक पर हाथ बांधकर उसके साथ रेप किया।

जानकारी के अनुसार गैंगरेप की यह वारदात उप स्वास्थ्य केंद्र छिपछिपी की है। शुक्रवार देर शाम हुई इस घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर गैंगरेप की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने जल्द ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page