राजनांदगांव : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23: क्लस्टर स्तरीय खेल का महापौर ने किया शुभारंभ…

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलो में नगर निगम राजनांदगांव, नगर पालिका डोंगरगढ़,
नगर पंचायत डोंगरगांव व छुरिया क्षेत्र के खिलाडियों ने लिया उत्साह से भाग

Advertisements

राजनांदगांव 28 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, छत्तीसगढिया ओलंपिक का आयोजन करने शासन के दिये गये निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा 6 अक्टूबर 2022 से वार्ड के राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर एवं 15 अक्टूबकर से जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया

और अब 27 अक्टूबर से जिले के नगरीय निकाय के क्लस्टर स्तरीय छत्तीसगढिया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है, जिसका महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता एवं निगम के पार्षदों, नामांकित पार्षदों की उपस्थिति मे ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल मैदान मे मॉ सरस्वती एवं छत्तीसगढ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर राजगीत के साथ फिता काटकर शुभारंभ किया।

इसके पूर्व अतिथियोें का स्वागत उपायुक्त श्री सुदेश कुमार ंिसंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्राचार्य श्री भूषण साव, प्र.सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, उप अभियंता श्री डागेश्वर कर्ष, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे ने पुष्पगुच्छ से किया।


शुभारंभ अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल जो लुप्त हो रहे थे, उन्हें ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा छत्तीसगढिया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया,

जिसमें पूरे प्रदेश में छत्तीसगढिया खेल प्रतियोगिता में महिला, पुरूष एवं बच्चों ने छत्तीसढ के पारंपरिक खेल गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगडी, गेडी दौड, भंवरा, 100 मीटर की दौड एवं लंबी कूद आदि मंे 6 अक्टूबर से आयेाजित खेल में वार्ड एवं राजीव युवा मितान क्लब के स्तर के खिलाडियों एवं 15 अक्टूबर से आयोजित खेल में जोन स्तर के खिलाडियों ने उत्साह से भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया और अब क्लस्टर स्तरीय पारंपरिक खेल का शुभारंभ किया जा रहा है।

जिसमें खिलाडियों का उत्साह झलक रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के नगरीय निकाय क्षेत्र नगर निगम राजनांदगांव, नगर पालिका डोंगरगढ तथा नगर पंचायत छुरिया व डोंगरगांव की टीमें छत्तीसगढ के पारंपरिक खेलों में अपना जोहर दिखायेगेें, जिसके लिये मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूॅ।


निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि शासन निर्देशानुसार 6 अक्टूबर से वार्ड एवं राजीव युवा मितान क्लब स्तरीय आयोजित छत्तीसगढिया खेल में प्रतिभागी विजयी खिलाडी 15 अक्टूबर से जोन स्तरीय आयोजित खेलों में उत्साह से भाग लिये और विजयी खिलाडी 27 अक्टूबर से आयोजित क्लस्टर स्तरीय खेल में कबड्डी, रस्सा कसी, भौरा, 100 मीटर दौड, लंगडी दौड, गेडी और फुगडी में अलग अलग टीमें भाग लेकर खेल का अच्छा प्रदर्शन करंेगे। यहा से विजयी खिलाडी जिला स्तर पर आयोजित सभी खेलों में खेल का प्रदर्शन करेंगे।


आज के खेल के शुभारंभ अवसर पर महापौर श्रीमती देशमुख, आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी एंव निगम पदाधिकारियों ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर हरि झंडी दिखाकर खेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेडिकल मोबाईल युनिट के माध्यम से खिलाडियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। शुभारंभ अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, राजेश गुप्ता चंपू, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, श्रीमती शकीला बेगम, नामांकित पार्षद श्री एजाजूल रहमान,श्री मामराज अग्रवाल, श्री प्रभात गुप्ता व श्रीमती प्रतिमा बंजारे, पूर्व पार्षद श्री अवधेश प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि श्री इशाक खान विशेष रूप से उपस्थित थे।


आलंपिक खेल को सफल बनाने दिग्विजय स्टेडियम समिति के प्रबंधक श्री रणविजय प्रताप सिंह, प्राचार्य श्री भूषण साव, पी.टी.आई. गण सर्वश्री शैलेन्द्र तिवारी, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, हेमंत सोनवानी, किशोर धीवर महती भूमिका निभा रहे है। कार्यक्रम का संचालन महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव मिश्रा ने किया। इस अवसर पर निगम के अधिकारीं कर्मचारी एवं खिलाडी उपस्थित थे।