राजनांदगांव : आज से दो दिवसीय अस्थि बाधित दिव्यांग व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन…

राजनांदगांव – अस्थि बाधित दिव्यांग व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता ।आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत लवारिश लाश को सदगति देने वाली संस्था संस्कार श्रध्दाजंली व्दारा राजनादगांव जिले के म्युनिसिपल हाई स्कूल मैदान मे आज से दो दिवसीय राज्य स्तरीय अस्थि बाधित दिव्यांग व्हील चेयर क्रिकेट प्रीतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ किया गया । इस दिव्यांग व्हील चेयर क्रिकेट प्रतितियोगिता मे छग प्रदेश के रायपुर दुर्ग राजनांदगांव सहित जाजगीर चापा जिले के दिव्यांग खिलाडी शामिल हुए है

Advertisements

इस खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथी महापौर हेमादेशमुख थी वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक प्रफूल्ल ठाकूर ने किया है इस अवसर पर बोलाते हुए महापौर हेमादेशमुख ने खिलाडियो को खेल के प्रति शुभकामनाए देते कहा कि खेलने के लिए साहस की जरुरत होती है यदि इच्छा शक्ती हो तो विकलांगता आडे नही आती है

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक प्रफूल्ल ठाकूर ने दिव्यांग खिलाडियो का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अभाव मे नही बल्कि स्वभाव मे परिवर्तन कर बुलंदी को छू सकते है ।

राज्य स्तरीय अस्थि बाधित व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक खुशी सोनछत्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे विजयी प्रतिभागीयो को आकर्षक पुरुस्कार से नवाजा जायेगा वही खिलाडियो को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मे खेलने का मौका मिलेगा ।

उद्धाटन मैच रायपूर एवं राजनांदगांव के मध्य खेला गया 15 -15ओवर के इस मैच मे खिलाडियो ने बैट बाल से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है ।इससे पूर्व अतिथीयो ने खिलाडियो से परिचय प्राप्त किया और सिक्का उछालकर खेल का शुभारंभ किया गया है प्रतियोगिता का समापन 30 अक्टूबर को पूरुस्कार वितरण कर किया जायेगा ।