राजनांदगांव : शहर के म्युनिसिपल स्कूल मैदान में साइकिल रैली एवं पैदल मार्च का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश…

राजनांदगांव जिले मे देश के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष स्व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंति को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाया गया इस मौके पर एकता दौड सायकल रैली एवं पैदल मार्च कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया ।इससे पूर्व राजनांदगांव शहर के म्युनिसिपल हाई स्कूल मैदान मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डोमन सिह सहित जन प्रतिनिधियो ने एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना सहित नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई और छत्तीसगढ महतारी एवं स्व सरदार वल्लभ भाई पटेल के तैल चित्र मे पुष्पाजंली अर्पित कर उन्हे नमन किया गया ।

Advertisements

ततपश्चात स्कूली बच्चो एवँ नगर के गणमान्य नागरिको ने एकता दौड लगाई ।एकता दौड को महापौर हेमादेशमुख कलेक्टर डोमन सिह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।इस मौके पर महापौर हेमादेशमुख ने कहा राष्ट्रीय एकता हम सबके लिए सर्वोपरि है उन्होने कहा कि जब तक हमारे बीच एकता की भावना विद्यमान रहेगा तब तक एकता और सदभावना बढेगी वही राष्ट्र का विकास होगा ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता लौह पूरुष स्व सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता थी ।आजादी के बाद अखण्ड भारत उनका सपना था ।

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित एकता दौड सायकल रैली और पुलिस पैदल मार्च म्युनिसिपल हाई स्कूल से शुरु होकर शहर के विभिन्न मार्गो चौक चौराहो का भ्रमण पश्चात वापस म्युनिसिपल हाई स्कूल मैदान पहुचकर समाप्त हुई एकता दौड मे शामिल लोग एकता अखण्डता और सदभावना का संदेश देते चल रहे थे । इस अवसर पर पद्मश्री डा पूखराज बाफना जन प्रतिनिधी,गणमान्य नागरिक स्कूली बच्चे सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।