राजनांदगांव : पूर्णिमा स्नान के लिये मोहारा नदी में आवश्यक व्यवस्था करने महापौर ने दिये निर्देश…

गोबर से बने दिये का दीप दान करने नागरिकों से की अपील

राजनांदगांव । महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी मेें प्रातः स्नान के लिये आवश्यक व्यवस्था करने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किये। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि धार्मिक भावना व शुद्धता का प्रतीक गोबर से बने दिये से नदी में दीप दान करे। मोहारा नदी घाट एवं मंदिर के आस पास भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के सैनिक एवं दिग्विजय महाविद्यालय के एन.सी.सी. व एन.एस.एस. के विद्यार्थियों द्वारा साफ सफाई करने पर महापौर ने उनके इस कार्य की सराहना की।


महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के पास मेला का आयोजन किया जाता है, साथ ही इसी दिन प्रातः लोगों के द्वारा पूजा अर्चना कर दीप दान किया जाता है। उन्हांेने मोहारा नदी के आस पास साफ सफाई कर विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देशित किये ताकि पूजा अर्चना में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा प्रति वर्षानुसार मोहारा मेला स्थल में साफ सफाई कर विद्युत व्यवस्था के साथ साथ पेयजल हेतु नल खडा करने तथा नदी की ओर बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिये।


मोहारा मेला के पूर्व जल संवर्धन एवं जल के महत्व को समझाने भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के सैनिक तथा दिग्विजय महाविद्यालय के एन.सी.सी. व एन.एस.एस. के विद्यार्थियों द्वारा मोहारा नदी घाट एवं मंदिर के आस पास सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई किया जा रहा है, उनके इस कार्य के लिये महापौर श्रीमती देशमुख ने उनकी इस पहल के लिये सराहना करते हुये उन्हें बधाई दिये।


महापौर श्रीमती देशमुख ने नागरिकोें से अपील करते हुये कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रातःकालीन नदी के पास पूजा अर्चना कर दीप दान किया जाता है, उन्होंने कहा कि दीप दान गोबर से बने दीये से करे क्योकि गोबर धार्मिक कार्यो के साथ साथ शुद्धता का प्रतिक है और यह नदी में मछली के चारा के रूप में भी उपयोग होगा, जिससे नदी में गंदगी नहीं होगी। इस अवसर पर राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री विनय झा,पार्षद श्री शरद पटेल व श्री अरूण देवांगन, उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह सहित शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष श्री डी.सी.जैन, सचिव श्री अमलेन्दु हाजरा,पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, दिविग्जय महाविद्यालय के प्राचार्य श्री के.एल. टांडेकर, डॉ. ई. मिल्टन लाल आदि उपस्थित थे।