back to top

राजनांदगांव : आवास योजना से बदल रहा है शहरी जीवन,आवासहीन व्यक्ति कर रहा पक्का मकान में निवास…

राजनांदगांव 21 नवम्बर। प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक बी.एल.सी. मोर जमीन मोर मकान के तहत 2 अक्टूबर 2019 को सम्पूर्ण प्रदेश में एक ही दिन 598 आवासों का फाउण्डेशन (नीव खनन) कर पूरे प्रदेश मे एक कीर्तिमान स्थापित किया गया। योजना के क्रियान्वयन की कडी में राजनांदगांव निकाय क्षेत्र में सर्वप्रथम आवास निर्माण हेतु नीव खुदाई का काम (फाउण्डेशन जियोटैग) का कार्य प्रारंभ किया गया।

Advertisements

जिसमें कुल 3840 आवास पूर्ण हो गये है और 2244 आवास विभिन्न अलग-अलग स्तर पर निर्माणाधीन है। आवास योजना के माध्यम से शहर के जरूरतमद एवं गरीब परिवारों के सर पर पक्की छत हो इस पर निरंतर नगर निगम राजनांदगांव का सार्थक प्रयास जारी है। इसके लिये मोर जमीन मोर आवास योजना से जूडे सभी वास्तुविद एवं इंजीनियरों के द्वारा नगर में अच्छे एवं सुंदर आवास निर्माण के लिये हितग्राहियोें को सलाह दी जा रही है, सलाह अनुसार आवास का निर्माण किया जा रहा है।


उल्लेखनीय है कि अच्छे और सुंदर सर्वसुविधा युक्त आवास का निर्माण करने वाले हितग्राहियों को समय समय पर शासन द्वार प्रोत्साहित भी किया जाता रहा है। इसी कडी में आवास योजना मेें प्रदेश में पाटन के अलावा राजनांदगांव निकाय को आशा नगर की कायाकल्प करने के लिये एवं अन्य योजनाओं से प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियोे को लाभान्वित करने हेतु राजकोट गुजरात में आयोजित अर्बन हाउसिंग सम्मेलन में माननीय हरदीप सिंह पुरी मंत्री आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के द्वारा सम्पूर्ण राज्य में विशेष स्थान के लिये प्रदेश को पुरूस्कार प्रदान किया गया है।


नगर निगम राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत आवास का सपना सकार करने वाले हितग्राहियों में मोतीपुर वार्ड नं. 3 निवासी श्रीमती अनिता मेश्राम एक सर्वसुविधा युक्त सुंदर आवास का निर्माण कर कहती है, मैं पूरी जिंदगी टुटे फुटे मकान में गुजारी हूॅ, पर आज शासन के सहयोग से मेरा स्वयं का आवास बना है, जो मेरे लिये अविस्मरणीय है। ऐसे ही श्री भूवन लाल साहू ने कहा कि मेरे लिये अपने स्वयं का पक्का मकान एक सपना के बराबर था, जो आज पूरा हुआ और मैं पक्के मकान में निवास कर रहा हूॅ। इसी प्रकार 80 सावन देख चुकी श्रीमती शांति बाई रामटेके कहती है कि बचपन से कच्चे मकान मे रह कर जीवन कटने के पश्चात बुढापे में सुंदर आवास का सपना साकार हुआ, जो शासन की मोर जमीन मोर मकान योजना में संभव हुआ।


महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने योजना के संबंध में कहा कि मोर जमीन मोर मकान योजना का नगर निगम द्वारा सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से हितग्राही अपने आशियानें को सजाकर हमर मयारू राजनांदगांव को सवारने का कार्य कर रहे है। जिसके लिये 22 नवम्बर 2021 को रायपुर में आयोजित स्वच्छता हैट्रिक महोत्सव मेें माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राजनांदगांव निकाय को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरूस्कृत किया गया है।


निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के कहा कि शासन के सहयोग से गरीब एवं जरूरतमंद परिवार जो वर्षो से अपने कच्चे घरो में मौसम की मार को सहते हुए मरम्मत कराकर उन्हें रहना पड़ता था ऐसे परिवारो को एक मजबूत सर्वसुविधायुक्त आवास निर्माण करने में स्तरबद्ध भुगतान सीधे हितग्राहियों के खाते में कर के मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिये जहॉ राजनांदगांव नगर निगम स्कॉच अवार्ड से सम्मानित हुआ, वही अक्टूबर 2020 में बेस्ट कनर्वजन हेतु हुडको के द्वारा पुरूस्कार प्रदान किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page