
राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा वार्डो में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज वार्ड नं. 2 में नाली निर्माण एवं वार्ड नं. 45 में नाला व पशु चिकित्सालय निर्माण के लिये महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा दोेनो वार्डो में अलग अलग आयोजित कार्यक्रम में भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी, श्री सतीश मसीह, श्रीमती दुलारी बाई साहू, वार्ड नं. 02 के पार्षद श्री अजय छेदैया, पार्षद श्री संजय रजक, पूर्व पार्षद श्री जितेन्द्र शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि श्री सचिन टुरहाटे विशेष रूप से उपस्थित थे।
वार्डो मेें आयोजित कार्यक्रम में वार्ड नं. 02 के मानदास साहू, कामता साहू, चम्पा सिन्हा, रितु देवांगन, गुलाब बाई, रेखा बाई, हेम बाई, सुनिता बाई एवं वार्ड नं. 45 के गोकुल नगर वासियों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया तत्पश्चात अतिथियों ने नाली, नालाी व पशु चिकित्सालय निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि पार्षद एवं वार्डवासियों की मांग पर वार्डो में विकास कार्य कराया जा रहा है, इसी कडी में आज बजरंगपुर नवागांव वार्ड नं. 2 के शंकर नगर में महापौर निधि अंतर्गत 5.00 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण तथा वार्ड नं. 45 के लक्ष्मी नगर में महापौर निधि अंतर्गत 5.00 लाख रूपये की लागत से नाला निर्माण एवं गोकुल नगर में अधोसंरचना मद अंतर्गत 5.90 लाख रूपये की लागत से पशुचिकित्सालय निर्माण का भूमि पूजन किया गया, उक्त कार्य गुणवत्ता के साथ अतिशीघ्र पूर्ण कराया जायेगा।
नाली बन जाने से उक्त क्षेत्र के घरों से निकलने वाला पानी निकासी में सुविधा होगी। इसी प्रकार पशु चिकित्सालय बन जाने से गोकुल नगर वासियों को मवेशियों का ईलाज कराने शहर नहीं आना पडेगा। उन्होंने कहा कि मांग अनुसार इसी प्रकार वार्ड में अन्य कार्य कराये जोयेगें। इस अवसर पर उप अभियंता सुश्री सुषमा साहू, व श्री अनूप पाडे सहित दोनो वार्ड के वार्डवासी उपस्थित थे।









































