रिपोर्ट – सचिन जामबुलकर सहयोगी पत्रकार डोंगरगढ़

आज संविधान के जनक डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि है 6 दिसंबर 1956 को बाबासाहेब अंबेडकर का देहावसान हुआ था। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव रामजी आंबेडकर बड़े समाज सुधारक और विद्वान थे उन्होंने अपना पूरा जीवन जातिवाद को खत्म करने और गरीब दलितों पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अर्पित किया इसलिए आज के दिन उनकी पुण्यतिथि को देशभर में महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
डोंगरगढ़ स्थित नागसेना बौद्ध विहार में बौद्ध समाज के लोगों द्वारा उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया गया दीपक व मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं परित्रान पाठ, शोक सभा का आयोजन किया गया। साथ ही समाज के लोगों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण किया गया समाज के लोगों द्वारा उनके विचारों को याद करते हुए उनकी संघर्ष गाथा पर प्रकाश डाला गया। डोंगरगढ़ स्थित तहसील कार्यालय में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
आज शाम डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के 66वे महापरिनिर्वाण दिवस पर आदर्श बौद्ध महासभा नागसेन बुद्ध विहार ट्रस्ट समिति डोगरगढ द्वारा मशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।










































