
राजनांदगांव- महापौर हेमा देशमुख ने मंगलवार को महापरिनिर्वाण दिवस पर संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने सोशल मीडिया में कहा कि, “महापरिनिर्वाण दिवस पर मैं डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और हमारे राष्ट्र के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को याद करती हूं। उनके संघर्षों ने लाखों लोगों को उम्मीद दी। भारत को इतना व्यापक संविधान देने के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”
आंबेडकर की पुण्यतिथि हर वर्ष छह दिसंबर को मनाई जाती है। इसे महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बाबासाहेब आंबेडकर का निधन छह दिसंबर, 1956 को नयी दिल्ली में हुआ था।









































