back to top

राजनांदगांव : महापौर प्रातः पहुची वार्डो में, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा…

नागरिकों से रूबरू हो सफाई के संबंध में की चर्चा

Advertisements

राजनांदगांव 9 दिसम्बर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख आज प्रातः शहर के आंतरिक वार्डो में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों व गलियों में पैदल भ्रमण कर सफाई के संबंध में नागरिकोें से चर्चा की तथा प्र. स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा को सफाई में और सुधार लाकर निर्धारित समय तक सफाई कराने के निर्देश दिये।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख आज प्रातः स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री गणेश पवार, पार्षद श्री शरद पटेल के साथ जमातपारा एस.एल.आर.एम. सेन्टर का निरीक्षण किया,

इसके पश्चात शहर के मध्य क्षेत्रों जमातपारा, सोनार पारा, शीतला मंदिर के पास, दिग्विजय कालेज के बाजू, रानी सागर क्षेत्र, त्रिवेणी परिसर तक पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा ली। उन्होंने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा से कहा कि प्रतिदिन वार्डो में निर्धारित समय तक सफाई कराना सुनिश्चित करे। प्रातः पहले सडकों एवं मेन रोड में झाडू लगवाकर कचरा उठवाये। नालियोें की प्र्रतिदिन सफाई कर कचरा उठवाये।


महापौर श्रीमती देशमुख निरीक्षण के दौरान वार्ड के नागरिकों से रूबरू हो सफाई के संबंध में जानकारी लिये। चर्चा के दौरान सफाई संबंधी शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश श्री राजेश मिश्रा को दिये। जमातपारा एस.एल.आर.एम. सेन्टर निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता दीदीयों से कचरा पृथकीकरण की जानकारी लेते हुये कहा कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण के दौरान घर में ही कचरा पृथकीकरण के लिये लोगों को समझाईस देवे, निर्धारित समय तक कचरा संग्रहण करना सुनिश्चित करे।

उन्होंने रानी सागर पचरी में गंदगी देख नराजगी व्यक्त करते हुये तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा कि अपने घरों व प्रतिष्ठानों के आस पास साफ सुथरा रखे, कचरा डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले स्वच्छता दीदीयों को ही देवे। उन्होंने कहा कि आप सबके सहयोग से हम शहर को स्वच्छ एवं साफ रख सकते हैै और स्वच्छता में उच्च स्थान को प्राप्त कर सकते है।


महापौर श्रीमती देशमुख निरीक्षण के दौरान शीतला मंदिर से कालेज रोड जाने वाले मार्ग में नाली का पानी बहने की शिकायत पर नाली निर्माण के निर्देश तकनीकि अधिकारी को दिये। साथ ही राजा बलरामदास की प्रतिम स्थल का सौदर्यीकरण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा रानी सागर के पास लगे होडिंग के पोल रास्ते में होने पर उसे आवागमन वाले क्षेत्र से हटाने के निर्देश दिये, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।

उन्होंने रानी सागर के पास शारदा मंच निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार करने तकनीकि अधिकारी को निर्देशित किये। साथ ही रानी सागर के किराने वृक्षारोपण के तहत कोनोकारपस के पौधे लगाने निर्देशित किये। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव, प्र.स्वच्छता निरीक्षक श्री भूषण मेश्राम आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page