
राजनांदगांव 09 दिसम्बर 2022। महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क (रीपा) परियोजना अंतर्गत जिला राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के तहत चयनित 9 विकासखंड प्रत्येक विकासखंड में 2 कुल 18 रीपा ग्रामों में परियोजना के क्रियान्वयन के लिए तकनीकी सहयोग संस्था (टीएसए) का चयन किया जाएगा। जिसके लिए जिला पंचायत राजनांदगांव द्वारा रूचि की अभिव्यक्ति (आरएफपी) आमंत्रित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला पंचायत राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।
Advertisements

Advertisements










































