
राजनांदगांव जिले के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान पीएसी, व्यापम ,एसएससी, बैंकिंग ,रेलवे,शिक्षक भर्ती व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी की बेस्ट व सफल कोचिंग संस्थान तथागत ट्यूटोरियल के सफलतम 10 वर्ष व संस्था के संस्थापक माननीय समीर गजभिए के जन्मदिन के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य युवा महोत्सव का आयोजन किया गया ।
संस्था के संस्थापक समीर गजभिए ने बताया कि आज से 10 साल पहले जब उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा हेतु तैयार करने, सफलता दिलाने और युवाओ को काबिल बनाने के उद्देश्य से संस्था की स्थापना किया तब शुरुआत मे अनेक दिक्कतों ,परेशानियां व उतार-चढ़ाव आए लेकिन वे हिम्मत नही हारे और अपना प्रयास जारी रखा कठिन परिस्थितियो से लडते हुए समय के साथ वे और मजबूत होते गए इसी का फल है की आज तथागत ट्यूटोरियलस किसी परिचय का मोहताज नहीं है उनके इस उपलब्धि उनके तीन मित्र जो संस्था के आधार स्तंभ है हिरेन्द्र भारद्वाज, अजित सिंह और अविनाश सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
अपने 10 वर्षों के इस स्वर्णिम सफर को और खास एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया।
महोत्सव के प्रथम दिन तथागत चेस चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 40 प्रतिभागी सम्मिलित हुए सभी 40 प्रतिभागियों के बीच कांटे की टक्कर रही प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों के आलावा 15 विजेताओं को सम्मान राशि, मोमेंटो और प्रमाण पत्र भेट किया एवं सभी 40 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
द्वितीय दिवस रक्तदान जागरूकता परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें 300 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमे से टॉप 10 परीक्षार्थीयो को सम्मान राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किए ।
महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदान के क्षेत्र मे नई क्रांति लाने व पुरे प्रदेश मे सबसे ज्यादा रक्तदान शिविर आयोजित करने का गौरव प्राप्त करने वाली राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच के सहयोग से रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस रक्तदान शिविर में संस्था के संस्थापक समीर गजभीए ने अपना 8 वी ,तथागत ट्यूटोरियल से भागवत वर्मा ने चौथा व जितेन्द्र साहु ने अपना 31 वा रक्तदान किया साथ ही 25 रक्त वीरों ने इस शिविर मे रक्तदान किए ।
चेस प्रतियोगिता , रक्तदान जागरूक परिक्षा व रक्तदान करने वाले रक्तवीर और 100 प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया इस सम्मान समारोह मे छात्र युवा मंच संयोजक नागेश यदु 45 बार रक्तदान, फनेन्द्र जैन 102 बार रक्तदान, सरपंच संघ अध्यक्ष नोमेश वर्मा, साहिल श्रीवास, आलोक बिंदल,सुरज बुद्धदेव,हेमलाल साहु मौजूद रहे।









































