back to top

VISION TIMES: दीपिका पादुकोण से लेकर इलियाना डीक्रूज तक, बिकिनी पहनने पर ये हसीनाएं हो चुकी हैं ट्रोल….

दीपिका पादुकोण को इन दिनों पठान के सॉन्ग बेशर्म रंग में बिकिनी पहनने के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस बिकिनी को लेकर ट्रोल की जा चुकी हैं।

Advertisements
बेशर्म रंग सॉन्ग में दीपिका पादुकोण के भगवा बिकिनी पहनने पर विवाद खड़ा हो चुका है। लोगों ने इस सीन को फिल्म से हटाने तक की मांग की है।
आलिया भट्ट ने जब शानदार फिल्म में पिंक कलर की बिकिनी पहनी थी, तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।
मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर बिकिनी में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ता है। यूजर्स कहते हैं कि एक्ट्रेस को अपनी उम्र का ध्यान रखना चाहिए।
सारा अली खान ने जब वेकेशन के दौरान मल्टीकलर बिकिनी पहनीं तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. लोगों का कहना था कि सारा को अपने फैमिली रूट्स का ध्यान रखाना चाहिए.
सोनम कपूर वैसे तो ज्यादा बिकिनी में तस्वीरें शेयर नहीं करती हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने जब भी बिकिनी में तस्वीर शेयर की है उन्हें काफी ट्रोल किया गया है।
मालदीव वेकेशन के दौरान इलियाना डिक्रूज ने व्हाइट बिकिनी में तस्वीरें शेयर की थीं, तो सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी ट्रोल किया गया था। यूजर्स ने कहा कि अगर आप ऐसी बिकिनी पहन रहे हैं तो ऐसी तस्वीरें शेयर न करें।
लेडिस वर्सेस रिकी बहल में जब अनुष्का शर्मा ने टू पीस ब्लैक बिकिनी पहनी तों सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया।
Advertisements

You cannot copy content of this page