back to top

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में विकासखंड स्तरीय बिहान मेला का आयोजन 21 दिसम्बर को…

फाइल फोटो

–  स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों व सामग्री के प्रति लोगों में जागरूकता एवं समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा बिहान मेला का आयोजन
राजनांदगांव 19 दिसम्बर 2022। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अन्तर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड में महिला स्वसहायता समूहों को प्रोत्साहित करने बुधवार 21 दिसम्बर 2022 को सुबह 11 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर डोंगरगढ़ में विकासखंड स्तरीय बिहान मेला का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित बिहान मेला का उद्देश्य ग्रामीण स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री व उत्पादों के विक्रय के लिए सुलभ स्थान उपलब्ध कराना है। मेला के माध्यम से स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों व सामग्री के प्रति लोगों में जागरूकता एवं स्वसहायता समूहों को प्रोत्साहित करना है। जिसके लिए मेला स्थल में विभिन्न प्रकार के उत्पादों के विक्रय के लिए लगभग 40-50 स्टॉल लगाए जाएंगे।

मेला में डोंगरगढ़ विकासखंड अन्तर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री व उत्पाद जैसे हल्दी, मिर्ची, धनिया मसाला निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, बांस से निर्मित सामग्री, आचार, बड़ी, पापड़, मशरूम, साबुन, निरमा, फिनाईल निर्माण, लड्डू निर्माण, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, रेडीमेड कपड़ा, चाट गुपचुप ठेला एवं गौठान के सामुदायिक बाड़ी में उत्पादित सब्जियां एवं विभिन्न प्रकार के मशीनों की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page