राजनांदगांव : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पेंदाकोड़ो का हुआ लोकार्पण…

03 करोड़ 02 लाख स्वीकृती से बना अविभाजित राजनांदगांव जिले का एक मात्र बालिका आवासीय विद्यालय

संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी छ ग शासन ने किया लोकार्पण

गांधी जी के बुनियादी शिक्षा को साकार करने के लिए आवासीय विद्यालय जरूरी: इंद्रशाह मंडावी

राजनांदगांव – शिक्षा ग्रहण करना एवम शिक्षा दान हम सबका प्रथम कर्तव्य है। शिक्षा के बगैर समाज का विकास संभव नहीं है। शारीरिक, मानसिक, नैतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास हेतु शिक्षा बहुत जरूरी है। गांधी जी के बुनियादी शिक्षा को साकार करने के लिए आवासीय विद्यालय बहुत आवश्यक है।

आज हम गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए एक कदम और बढ़ गए हैं दूरस्थ वनांचल मोहला के पेंदाकोड़ो में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किये है जहां शिक्षा का अलख जगाया जायेगा। हमारे नौनिहालों को उच्च स्तर का बुनियादी शिक्षा हम दे पाएंगे। हमारे जिले में विकास की अपार संभावनाएं है जिसे हम शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर एवम शिक्षित होकर प्राप्त करेंगे।
उक्त उद्गार विधायक मोहला मानपुर इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छ ग शासन ने दिया।

ग्राम पंचायत पेंदाकोड़ो विकासखंड मोहला जिला मोहला-मानपुर-
अंबागढ़ चौकी में 100 बिस्तर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का लोकार्पण संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी विधायक मोहला मानपुर के कर कमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुरुवात सीधे नए आवासीय विद्यालय भवन का फीता काटकर किया गया।

विभागीय प्रतिवेदन में बीएमसी सतीश ब्योहारे ने बताया की यह अविभाजित राजनांदगांव का पहला बालिका आवासीय विद्यालय हैं जो समग्र शिक्षा योजना के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के थीम पर वंचित, गरीब एवं बेसहारा बच्चों के लिए सत्र 2019-20 से संचालित है, जहां कक्षा 6 से 8 तक 100 बिस्तर में संचालित है। वर्तमान में यहां 61 बालिका शिक्षारत है, जिन्हें पढ़ाई के साथ साथ सिलाई कढ़ाई जैसे प्रशिक्षण देकर हुनर मंद बनाने हेतु शिक्षा प्रदान कराया जा रहा है। उन्होंने मांग किया की 12 वीं कक्षा तक यहां उन्नयन किया जाना चाहिए।

जिला शिक्षाअधिकारी बंजारा ने बताया की यह बालिका आवासीय विद्यालय बच्चों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा जहां हम एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाकर पढ़ाई कराएंगे।

विधायक ने बच्चों के साथ साथ पालकों से किया बातचीत

संसदीय सचिव ने अध्ययन अध्यापन पर बच्चों से सवाल जवाब किए एवम पालकों से भी खुली मंच में चर्चा किया जहां पालकों ने 12वीं तक कक्षा संचालित करने का आग्रह किया एवम बच्चों ने बेहतर प्रबंधन होना बताया।

अधीक्षिका एवं शिक्षा अधिकारियों को किया निर्देशित

विधायक ने अधीक्षिका एवं शिक्षा अधिकारियों को आवासीय विद्यालय के बेहतर संचालन, शिक्षा के साथ साथ परिसर के साफ सफाई हेतु निर्देशित किया।

बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दिया
बच्चों ने लोकार्पण अवसर पर गीत संगीत और नृत्य के माध्यम से प्रतिनिधिगण, पालक एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।

सभी वक्ताओं ने शिक्षा पर जोर दिया
मंच को जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय जैन, शिक्षा समिति के सभापति गमिता लोन्हारे, लगनू चंद्रवंशी, दिनेश शाह मंडावी ने संबोधित किया सभी ने मुक्त कंठ से बेहतर शिक्षा पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र जुरेशिया एवम समापन संकुल श्रोत समन्वयक केएल वर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच प्रतिनिधि चेतन कचलाम, रमेश तुलावी, संजय जैन, लगनु चंद्रवंशी, दिनेश शाह मंडावी, गमीता लोनहारे, राजेंद्र जुरेशिया, मीना मांझी, सुरजीत ठाकुर, रामदेव मंडावी, दिनेश साहू, कुंजलाल ध्रुव, जवाहर बोगा नगीना साहू, अधीक्षिका महेश्वरी जुरेशिया एवम शिक्षकीय स्टाफ, पालक गण एवम प्यारे बच्चे उपस्थित रहे।