back to top

VISION TIMES : नशीली दवाई देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार…

बालोद । जिले में एक डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। दरअसल इलाज के बहाने एक महिला को नशीली दवाई देकर डॉक्टर दुष्कर्म कर रहा था। परिजनों को पता चलते ही अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। मामला बालोद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर शिखर गुप्ता बालोद, संजीवनी अस्पताल का संचालक है। अस्पताल में एक महिला अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए पहुंची। तब डॉक्टर ने उसे नशीली दवाई दी और उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था ।

परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे धर दबोचा। फिलहाल अस्पताल को सील कर दिया गया है और शुक्रवार को आरोपी को न्यायलय में पेश किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page