back to top

राजनांदगांव : आज से सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक की परीक्षाएं , प्रश्न पत्र एससीआरईटी द्वारा तैयार…

DEMO PHOTO

राजनांदगांव। जिले की शासकीय शालाओं में पहली से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं कल चार जनवरी से शुरू हो रही है इन परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र एससीआरईटी से आए हैं पूरे राज्य के लिए एक सामान प्रश्नपत्र तैयार किए हैं। प्रश्न पत्र में ही उत्तर लिखने के लिए स्थान दिया गया है उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन स्कूली स्तर पर ही किया जाएगा।

Advertisements


विदित हो कि स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को जनवरी के प्रथम सप्ताह तक अर्धवार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश दिए थे इन परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र एससीईआरटी ने तैयार किए हैं जिले के अर्धवार्षिक परीक्षाएं 4 जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक होगी।


प्राथमिक कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर 11:00 से 1:00 तक व मिडिल स्कूल के परीक्षा दोपहर 11:00 से 2:00 तक आयोजित की जाएगी। इस बार एससीआरईटी ने प्रश्न पत्र तैयार कर उन्हें ऑनलाइन भेजने के स्थान पर ऑफलाइन तरीके से ब्लॉक मुख्यालय में उपलब्ध करा दिया है । सभी प्रश्न पत्रों में ही परीक्षार्थीयो को उत्तर लिखने की जगह दी जाएगी। मूल्यांकन स्कूल स्तर पर ही किया जाएगा।

विदित हो कि जिले के हायर हायर सेकेंडरी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं पहले ही संपन्न कराई गई है इन परीक्षाओं में इस बार स्कूल स्तर पर ही प्रश्न पत्र तैयार कर मूल्यांकन कराया गया था क्योंकि पिछली बार तिमाही परीक्षाओं के समय मंडल से ऑनलाइन प्रश्न पत्र भेजे गए थे जो परीक्षा शुरू होने के पूर्व ही लिक हो गए थे। जिले के सभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शालाओं में दिसंबर के तीसरे चौथे सप्ताह तक अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं संपन्न करा ली गई थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page