back to top

राजनांदगांव : जनपद सदस्य और सरपंचों ने की सीईओ को हटाने की मांग…

राजनांदगांव – जनपद पंचायत में व्याप्त अराजकता, अवैध वसूली, विभिन्न मदों में फर्जी बिलिंग कर चूना लगाने के बाद चुप्पी साधने वाले ब्लॉक के भाजपाई, जनपद सदस्यों एवं सरपंचों ने सीईओ के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने सीईओ को तत्काल हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर को जनचौपाल में ज्ञापन सौंपा है।

Advertisements

जनपद पंचायत डोंगरगाव के सीईओ नवीन कुमार की कार्यप्रणाली से सभी सरपंच व जनपद सदस्यगण एवं आम जनता परेशान हैं। उनके द्वारा जनपद पंचायत स्तर पर की जाने वाले सभी कार्य में जानबूझ कर घुमाना व लेटलतीफी एवं बार-बार चक्कर कटवाना और सीधा पैसों की मांग करने का आरोप लगाया है। टालमटोल कर सरपंचों को गांव के कोई भी विकास कार्य कराने परेशानी को देख सीईओ को तत्काल हटाने की मांग की है।

जनपद पंचायत डोंगरगांव के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना में पदस्थ विकासखंड समन्वयक द्वारा किसी भी योजना की स्वीकृति नहीं देना व भुगतान राशि को रोकना, बिना कारण सरपंचों को चक्कर कटवाते रहते हैं और सीधा कमीशन के बगैर कोई काम नहीं किया जाता है। इस कारण जनपद पंचायत डोंगरगांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कोई भी कार्य व जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल रहा है।

जनपद सदस्य बीरेंद्र साहू, मनीष साहू, राजू यादव, सरपंच पूर्णिमा साहू, भुनेश्वरी साहू, चेतनदास साहू, रेखालाल, कुमारीबाई, लेवन लुटरे, टोमेश्वरी साहू, अंजू, मीनाबाई साहू, देवसिंग साहू, रत्ना बोरकर, जुगतबाई, रीनाबाई, लीनाबाई मंडावी ने ज्ञापन में हस्ताक्षर किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page