back to top

खैरागढ़ : 30 लाख रूपए के चेक बाउंस मामले में 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार…

DEMO PHOTO

खैरागढ़ । शहर के दाउचौरा इलाके में खाद और कृषि केन्द्र चलाते किसानों सहित विभिन्न केन्द्रों के नाम दिए 30 लाख रू के चेक बाउंस मामले में पिछले तीन साल से फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। साइबर सेल और खैरागढ़ थाना की संयुक्त कार्यवाही में 2019 से फरार स्थाई वारंटी अमन गोयल पिता सुरेश दाऊचौरा खैरागढ़ की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित किया गया। स्थाई वारंट के आरोपी अमन गोयल (31 वर्ष) दाऊचौरा को बिलासपुर से गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

Advertisements

आरोपी अमन 2019 से लगातार फरार था। आरोपी अमन दाउचौरा में ही कृषि केन्द्र का संचालन करते हुए लगभग 30 लाख रू के चेक बाउंस कर फरार हो गया। फरारी के दौरान आरोपी बिलासपुर, दिल्ली, जयपुर राजस्थान में विभिन्न होटलों में रहकर फरारी काट पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। आरोपी अमन गोयल पर दुर्ग में किसान उत्पादन केन्द्र के नाम पर आठ लाख छाया मित्रा द्वारा दर्ज मामले के अनुसार 15 लाख रूपये आरोपी के पिता सुरेश गोयल के विरुद्ध 3 प्रकरण में तीन लाख रूपये,

आवेदक हरीश साहू के तीन लाख, सांकरा के गजानंद वर्मा के सवा दो लाख रूपये के मामले पेंडिंग है। स्थाई वारंटी अमन के विरुद्ध बालोद एवं दुर्ग में भी कुछ मामले पेंडिंग होने की जानकारी मिली है। कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी टैलेश सिंह चन्द्रविजय सिंह, शिशुपाल साहू सहित देशराज पटेल, लक्ष्मण साहू की अहम भूमिका रही।

फसल खरीद कर नहीं दी थी राशि

पीड़ित किसानों से मिली जानकारी मुताबिक आरोपी खाद और कृषि केन्द्र के संचालन के बहाने किसानों की फसल का बेहतर दाम देने के नाम पर खरीदी करता था। प्रकरण के पूर्व भी उनसे कई किसानों से चना की खरीदी बढी कीमत में की थी। लेकिन किसानों को राशि देने की बजाय चेंक से भुगतान कर दिया था।

बताया गया कि उस साल चने की कीमत बाजार में टूट गई जिसके बाद आरोपी किसानों का भुगतान नहीं कर पाया और चेक देकर फरार हो गया। तब से किसान अपनी राशि वापस पाने उसके दुकान का चक्कर लगा रहे थे। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद भी फरार आरोपियों की गिरप्तारी नही हो पा रही थी। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश के बाद टीम बनाकर पुलिस ने फिर से अभियान चलाया और आखिरकार तीन साल बाद आरोपी पुलिस की पकड़ में आ पाया।

Advertisements

You cannot copy content of this page