back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने गुड मार्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम के सफल, आयोजन के लिए अधिकारियों की ली बैठक…

– सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
– 7 जनवरी को पुष्पा वाटिका में होगा गुड मार्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम का आयोजन

Advertisements

राजनांदगांव 05 जनवरी 2023। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गुड मार्निंग राजनांदगांव के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 7 जनवरी को पुष्प वाटिका में गुड मार्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी करना सुनिश्चित करें। खेल, योग, प्राणायाम के साथ ही छत्तीसगढिय़ा खेलों को भी बढ़ावा देते हुए भौंरा, बिल्लस, कबड्डी जैसे खेलों को शामिल करने कहा।

उन्होंने कहा कि गुड मार्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता होनी चाहिए। बच्चों के साथ ही महिलाओं एवं युवाओं तथा सभी नागरिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल हो।

इस दौरान स्वल्पाहार की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहारे, नोडल अधिकारी खेल उषा चटर्जी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page