
भिलाई । दुर्ग के शंकर नगर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर बड़ी चोरी हो गई है। इंजीनियर अपने परिवार के साथ 29 दिसंबर को इंदौर गए और जब वापस लौटे तो इस चोरी का खुलासा हुआ। घर की अलमारी से नगदी, सोने के जेवर, लैपटॉप, आईपैड़ व हार्डडिस्क तक चोर चुरा ले गए थे। मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार उदय शंकर पुणे स्थित हिताची कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह 29 दिसंबर को घर में ताला बंद कर इंदौर गए और उसके बाद कल चार जनवरी को सुबह वापस आए। यहां पहुंचकर देखा तो ताला टूटा हुआ था। घर अंदर अलमारी खुली हुई थी। और सारा सामान बिखरा पड़ा था।









































