back to top

VISION TIMES : कार स्कूटर की आमने-सामने टक्कर, दंपत्ति की दर्दनाक मौत…

DEMO PHOTO

भिलाई । शिवनाथ नदी पुल पर बीती देर रात बड़ा हादसा हो गया। स्कूटर व कार में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें स्कूटर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद स्कूटर व कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद पुलगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचा। हादसा इतना जोरदार था कि स्कूटर चकनाचूर हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

पुलगांव पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पोलसायपारा निवासी ज्ञानचंद लेखवानी (56 वर्ष) अपनी पत्नी वंदना लेखवानी (45 साल ) के साथ स्कूटर से राजनांदगांव गए थे। वहां उनके परिचित के यहां संगीत कार्यक्रम था। दोनों पति-पत्नी राजनांदगांव से दुर्ग की ओर स्कूटर में आ रहे थे। रात 12.30 बजे के करीब जैसे ही वो लोग शिवनाथ ब्रिज के ऊपर पहुंचे कार सीजी 07 बीएफ 5195 उन्हें सामने से टक्कर मार दी।

जिस कार ने टक्कर मारी वो किसी संजय सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति-पत्नी 300 मीटर तक घिसटते चले गए और ब्रिज के साइड वॉल से टकरा गए। वहां से जा रहे लोग जब तक पहुंचे कार सवार वहां से कार छोड़कर भाग निकले थे। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि कार का एयर बैग नहीं खुलता तो इस सड़क दुर्घटना में मौत का आंकड़ा और बढ़ जाता। एयर बैग खुल जाने से उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । ज्ञानचंद लेखवानी दुर्ग में जूते-चप्पल की दुकान चलाते थे। उनके दो लड़के और एक लड़की है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे की खबर लगते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisements

You cannot copy content of this page