
भिलाई । दोपहर सेलूद से धौराभांठा गांव के पास एक स्कॉर्पियों एवं ट्रैक्टर के बीच हुए भीषण सड़क दुर्घटना में स्कार्पियों सवार दो लोगों की मौत हो गई वहीं 13 लोग घायल हो गए जिनमें दो की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। घटना के बाद घायलों में चीख- पुकार मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही उतई पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया जहां दो की हालत गंभीर होने के कारण भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर एक स्कार्पियो गाड़ी में 15 सवारी बैठकर सुपेला भीमनगर भिलाई से अपने रिश्तेदार के यहाँ ग्राम बटरेल जामगांव आर जा रहे थे। धौराभाठा मोड़ के पास एक ट्रैक्टर गाड़ाडीह से सेलूद की ओर आ रहा था। उसी समय स्कार्पियों वाहन क्रमांक सीजी0 07 बी0एन0 3604 सीधा ट्रैक्टर से जा टकराया ।इस दुर्घटना से एक पुरूष चुरामन राहुलकर उम्र करीबन 55 साल एवं एक महिला सुमित्रा पति बद्रीनाथ ( 60 साल) की मृत्यु हो गई हादसे में 13 लोग घायल है जिसे दुर्ग जिला अस्पताल रिफर किया गया है। पुलिस के अनुसार घायल व्यक्तियों में श्रीमती भगवती साहू पति हेमराज साहू (45 साल),
श्रीमती हेमिन साहू पति मनोज साहू (32 साल), कु. तृषिका साहू पिता संतोष साहू (09 साल) बद्री प्रसाद पिता स्व फुदुक राम (60साल ) कु . श्रद्धा राहुलकर पिता मुकेश राहुलकर (09 साल), चमन साहू पिता स्व० संतोष साहू (13 साल), कु. लोकेश्वरी साहू पिता स्व. मनोज साहू (13 साल), खिलेन्द्र साहू पिता परमेश्वर साहू (10 साल), कु० निशा साहू पिता स्व. मनोज साहू (07 साल), श्रीमती योगिता साहू पति स्व. संतोष साहू (36 साल), मनोज साहू पिता बरातू साहू (33 साल), आफताब पिता सामुद (26 साल), कु. अंजली साहू पिता मनोज साहू (10 साल) साकिनान भीमनगर सुपेला भिलाई थाना सुपेला शामिल हैं।









































