back to top

VISION TIMES : नाबालिग छात्रा के साथ शिमला में दुष्कर्म, फेसबुक से हुई थी दोस्ती…

कोंडागांव । छ्त्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की एक 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ शिमला के एक युवक की फेसबुक से दोस्ती हुई। युवक ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर भगाकर शिमला लेकर गया। जहां उसका रेप किया।

इधर, मामले की शिकायत के बाद कोंडागांव पुलिस ने आरोपी युवक को शिमला से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग को उनके परिजनों को सौंप दिया है। मामला जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, इलाके की रहने वाली कक्षा 9वीं की छात्रा 6 जनवरी को घर से स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन, शाम को स्कूल से घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने बेटी की सहेलियों के घर पता लगाया।

वहां से भी जब उसके बारे में पता नहीं लगा तो फौरन पुलिस थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। जिसके बाद पुलिस नाबालिग की तलाश में जुट गई। सारे फोन कॉल्स और सोशल मीडिया की डिटेल्स निकाली गई। जिसमें एक नंबर पर सबसे ज्यादा बात होना पाया गया। पुलिस ने फेसबुक दृष्ठ भी खंगाली तो पता चला कि, शिमला के रहने वाले युवक ललित कुमार से फेसबुक के माध्यम से छात्रा की दोस्ती हुई है। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सायबर सेल की मदद से ट्रैक करवाया।

Advertisements

You cannot copy content of this page