राजनांदगांव : मोर मकान मोर आस योजनान्तर्गत 30 जनवरी को लाॅटरी के माध्यम से आवास आबंटन…

28 जनवरी राशि जमा करने की अंतिम तिथि

राजनांदगांव 21 जनवरी। मोर मकान मोर आस छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल इसके अंतर्गत मात्र किफायती दरों में आवास के लागत मूल्य पर वर्षों से किरायेदारों के रूप में निवासरत परिवारों का अब सपना साकार होगा और उनका स्वयं का अपना पक्का आवास होगा। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत 644 बहु मंजिला आवास निगम सीमाक्षेत्र के लखोली, मोहरा, रेवाड़ीह आदि स्थानों में पूर्ण रूप से निर्मित है

उक्त आवासों को मोर मकान मोर आस योजना के तहत शासन द्वारा निर्धारित किए गए दरों पर नियमानुसार आबंटित करना है। आवास आबंटित करने नगर निगम द्वारा प्रक्रिया की जा रही है। पात्र हितग्राहियों का दावा आपत्ति 23 जनवरी तक आमंत्रित की गई है एवं 28 जनवरी को राशि जमा कर 30 जनवरी को लाॅटरी के माध्यम से आवास आबंटित किये जायेंगें।


आवास आबंटन के संबंध में नगर निगम आयुक्त डाॅ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि, मोर मकान मोर आस योजनान्तर्गत वर्षो से किराये में निवासरत् परिवारो को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके लिए नगर निगम द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। दावा आपत्ति उपरांत पात्र हितग्राहियों को राशि जमा करने के उपरांत लाॅटरी के माध्यम से 30 जनवरी को आवास का आबंटन किया जायेगा। उन्होने बताया कि, रेवाड़ीह, मोहरा – 340 युनिट की राशि 2,67,971- रुपये एवं लखोली के पूर्ण आवास की राशि – 2,73,059- रुपये निर्धारित है। योजनान्तर्गत जिन परियोजनाओं में आवास निर्माण कार्य पूर्ण किये जा चुके है अर्थात एैसे आवास जो हितग्राहियों को आबंटन हेतु पूर्ण रूप से तैयार है उन आवासों में हितग्राहियों को हितग्राही अंशदान की राशि एकमुश्त अग्रिम जमा करनी होगी।


आयुक्त डाॅ. चतुर्वेदी ने बताया कि, वे आवास जो अभी निर्माणाधीन है, उन निर्माणाधीन आवास के लिए लॉटरी के पूर्व निर्धारित प्रति आवास मूल्य का 30 प्रतिशत एवं शेष राशि 9 माह में किस्तों के रूप में 10 एवं 15 प्रतिशत के अनुपात में देनी होगी। निकाय अंतर्गत निर्माणाधीन आवास 272 यूनिट लखोली- 2,74,044 रू., 258 यूनिट रेवाडीह-3,02,213 रू., 259 यूनिट कौरिनभांटा, पेण्ड्री-2,91,027 रू., 870 यूनिट पेण्ड्री एवं मोहारा 2,80,115 रू. ये सभी निर्माणाधीन आवास एक वर्ष में पूर्ण कर दिये जायेगें।

हितग्राही आबंटन उपरांत अपने स्वंय के आवास को अपने आंखों के सामने बनते हुए देख सकते है। उन्होने कहा कि, इस आबंटन प्रकिया एंव लाॅटरी हेतु चयन किये गये परिवारों में किसी भी प्रकार की आपत्ति है तो वे दिनांक 23 जनवरी 2023 को शाम 05.00 बजे तक दावा आपत्ति दर्ज करवा सकतें है। इस समय अवधि उपरांत किसी भी प्रकार की दावा आपत्ति मान्य नही होगी। साथ ही पात्र हितग्राही 28 जनवरी तक चयन किये गये परियोजना अनुरूप अपनी राशि जमा कर सकते है। राशि जमा उपरांत 30 जनवरी को लाॅटरी के माध्यम से आवास का आबंटन किया जायेगा।