back to top

छुरिया : ब्लाक कबड्डी संघ छुरिया का नवीन कार्यकारिणी गठित…

छुरिया ब्लाक कबड्डी संघ का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न

Advertisements

ब्लाक कबड्डी संघ छुरिया का हुआ गठन

छुरिया – जिला कबड्डी संघ राजनांदगाँव के निर्देश पर ब्लाक कबड्डी संघ छुरिया का विगत दिनों शांति पूर्ण ढंग से छुरिया के बालक छात्रावास में निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें निर्वाचन अधिकारी धर्मोक्ष जामुरिया, रवि जैन, अखिलेश खरे पर्यवेक्षक रोहित पडोटी की उपस्थिति में पुनर्गठन का कार्य संपन्न हुआ।

जहां सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। जिसमें छुरिया ब्लाक कबड्डी संघ के अध्यक्ष चुने गए श्री टी.आर.पन्द्रे, उपाध्यक्ष राजेश नेताम,
उपाध्यक्ष रेवा राम लाडेकर, सचिव विष्णु प्रसाद साहू, सह सचिव गिरधारी सहारे कोषाध्यक्ष विष्णु राम यादव, महामंत्री गनी राम कुंजाम , संरक्षकगण धनसिंह कोले,खिलेन्द्र साहू, सर्वसम्मति से बनाए गए।

इस दौरान ब्लाक कबड्डी संघ के सदस्य वीरेंद्र साहू, मनोज रावटे,कन्हैया साहू, भुनेश्वर साहू, गिरधर देवांगन, कमलेश हिचामें, गजानंद कंवर, जीवन चंद्रवंशी,गुलशन कोले,धनेश,संजय कोर्राम, धन्नात मरकाम, मन्नू कंवर,फत्तेलाल चंद्रवंशी,डोमेश साहू,भोजराम साहू,दयाल चंद्रवंशी, नूतन कुमार, महेश कुमार, मुकेश मंडावी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को गुलाल लगाकर बधाई व शुभकामनाएं दिए।

Advertisements

You cannot copy content of this page