राजनांदगांव : महापौर हेमा देशमुख के आतिथ्य में चिखली में हुआ राजीव युवा खेल महोत्सव का आयोजन…

राजनांदगांव 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को चिखली वार्ड नं. 5 के राजीव युवा मितान क्लब द्वारा शीतला माता मंदिर के पास राजमाता खेल मैदान में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख के आतिथ्य में राजीव युवा खेल महोत्सव का आयोजन किया गया, आयोजन का शुभारंभ वार्ड के सम्मानितजनों की उपस्थिति में महापौर श्रीमती देशमुख ने दीप प्रज्जवलित कर राजगीत के साथ किया,

तत्पश्चात राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष हेमलता साहू, संचिव जगन्नाथ साहू, कोषाध्यक्ष तोरण साहू व संयुक्त सचिव महेश साहू ने महापौर का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। खेल महोत्सव में कुर्सी दौड, मटकी फोड, गिल्ली डंडा, रसा कसी, फुगड़ी, चम्मच दौड एवं 100 व 200 मीटर दौड खेल का आयोजन किया गया।

खेल मे वार्ड के सभी वर्ग के खिलाडियांे ने उत्साह से भाग लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को नगद राशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मतानित किया गया।
महापौर श्रीमती देशमुख ने इस अवसर पर गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की बधाई देते हुये कहा कि आज के इस पावन अवसर पर चिखली के राजीव युवा मितान क्लब द्वारा राजीव युवा खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ के पारंपरिक खेलों में वार्ड के लोग बढ चढ कर हिस्सा ले रहे है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ की पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़िया आलोंपिंक का आयोजन किया, जिससे जो पारंपरिक खेल लुप्त हो गये थे उसमें प्रदेश के लोगों ने अपना जोहर दिखाया।

उन्होंने कहा कि वार्डो में खेल सहित विभिन्न गतिविधिया संचालित करने मुख्यमंत्री जी ने राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया और गठित क्लब हर वार्ड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने सभी खिलाडियों को बधाई देते हुये कहा कि अपने अपने खेलों का अच्छा प्रदर्शन कर वार्ड का नाम, शहर व प्रदेश में रोशन करे। खेल महोत्सव में बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।