राजनांदगांव : खैरागढ़ के युवा कपड़ा व्यवसायी ने लगाई फांसी…

राजनांदगांव / खैरागढ़ शहर के युवा कपड़ा व्यवसायी निर्मलचंद कोठारी नरेंद्र ने सोमवार सुबह अपने दीवान बाड़ा स्थित दुकान के ऊपर बने मकान में खुदकुशी कर ली। डायरी के पन्ने में लिखकर छोड़े गए सुसाइड नोट में खुदकुशी का कोई कारण नहीं लिखा है। लेकिन परिजनों से अपने गोद पुत्र और पत्नी का ख्याल रखने का अनुरोध किया।

मिलनसार छवि के व्यवसायी के ह्रदय विदारक कदम से नगर में शोक की लहर दौड़ गई वे 50 वर्ष के थे और काफी दिनों से शुगर बीमारी से पीड़ित थे। सरल व्यवहार के धनी नरेंद्र के परिवार में भी किसी तरह का विवाद नहीं था प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है जो कि 2 दिन पहले ही नरेंद्र पत्नी और बच्चे को राजनांदगांव छोड़कर आया था रविवार देर रात तक दोस्तों के साथ हंसी मजाक करते बैठा था

अचानक किस कारण से उसने इतना कठोर कदम उठाया किसी के समझ में नहीं आ रहा है दुकान से ऊपर पहले माले में बिस्तर बिछा था जहां वह सोया था सुसाइड नोट लिख कर छोड़ा और दूसरे माले के कमरे में जिसका उपयोग गोदाम के रूप में करता था वहा दीवान पर खड़े होकर पंखे से पुराने पर्दे के कपड़े का फंदा बनाकर झूल गया सुबह नौकर ने दरवाजा खोला तो लाश फंदे से झूल रहा था। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर लाश उतरवाया । दोपहर पीएम बाद दाउचौरा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हुआ ।