back to top

राजनांदगांव : छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा गया जेल, नाबालिक बालिका को करता था परेशान…


‘‘ छेड़छाड़ के आरोपी को लालबाग पुलिस द्वारा भेजा गया जेल’’ नाबालिक बालिका को कारता था, परेशान
 काफी दिनों से परेशान थी बालिका।
 लोक-लज्जा के भय से, छुपाती रही छेड़खानी की बात को।
 कई बार जान से मान की धमकी भी दिया गया था बालिका को।

Advertisements

राजनांदगांव – दिनांक 30/01/2023 को प्रार्थी थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी प्रियांक कुमार यदु उर्फ दद्दू पिता बलराम यदु उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पुराना ढाब थाना लालबाग जिला राजनांदगांव इसकी नाबालिक पुत्री का रास्ता रोककर, अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर, तुमसे प्यार करता हूं कहते हुये बेईजज्ती करने की नियत से छेड़छाड़ किया, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 41/2023 धारा 341,294,506,354,354(क), 354(घ)(1),भादवि, 8, 12 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है,

संपूर्ण घटना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटेल जिला राजनांदगांव, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल को अवगत कराकर उनसे उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व पर थाना स्तर पर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी की पता तलाश कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिसके द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी विधिपूर्वक गिरफ्ताकर वैधानिक कार्यवाही पश्चात् ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।


सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, उप निरीक्षक आदित्य ठाकुर, म0प्र0आर0 503 विनिता पैंकरा, आर0 1140 भूपेन्द्र चन्द्र, आर0 1372 सूर्यकांत सोनकर, म0आर0 485 मीना साहू, म0आर0 1509 रविना पाल की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page