
राजनंादगांव 31 जनवरी। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चैपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चैपाल में निगम आयुक्त डाॅ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चैपाल में आवास आबंटन, पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, सूचना का अधिकार, लोककर्म, मिशन क्लीन सिटी संबंधी 11 आवेदन प्राप्त हुये। जिसमे से 1 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया।
नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह एवं आयुक्त डाॅ चतुर्वेदी के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चैपाल लगाया गया। जिसमें 11 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें आवास आबंटन संबंधी 2, पेंशन संबंधी 1, राशन कार्ड संबंधी 1, सूचना के अधिकार संबंधी 2, लोककर्म संबंधी 1, मिशन क्लीन सिटी संबंधी 1 एवं पेयजल संबंधी 3 इस प्रकार कुल 11 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से राशन कार्ड संबंधी 1 प्रकरण का त्वरित निराकरण किया गया।

शेष 10 प्रकरणों का अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा। जन चैपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण करना है। चैपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
जन चैपाल में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि,सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल व श्री प्रणव मेश्राम,प्र.सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चैबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।









































