back to top

VISION TIMES : पालतू कुत्ते की मौत से दुखी छात्रा ने की खुदकुशी…

रायपुर – रायपुर में डीसीए की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने पालतू कुत्ते की मौत से दुखी होकर खुदकुशी कर ली । छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी रायपुर का है ।

Advertisements

यहां निवासरत ऋचा सोधिया 22 वर्ष पिता कन्हैया सोधिया रायपुर में रहकर डीसीए की पढ़ाई कर रही थी । उसकी मां दुर्गा राजस्व विभाग में चपरासी के पद पर पदस्थ है बताया गया है कि ऋचा ने कुछ समय पहले रायपुर निवासी एक युवक से 40 हजार रुपए में कुत्ता खरीदा था रायपुर में उसने कुत्ते को अपने साथ रखा था इस दौरान छुट्टी होने के कारण 1 सप्ताह पहले अपने घर कोरबा आए हुए थे साथ में अपने कुत्ते को भी लेकर आई थी वह अचानक से बीमार हो गया था ऋचा ने उसे डॉक्टर को दिखाया था इसी बीच कुत्ते की मौत हो गई।

कुत्ते की मौत से ऋचा बहुत गुमसुम रहने लगी थी और रात रात भर रो-रो कर बुरा हाल था बताया जाता है कि ऋचा ने जिस युवक से कुत्ते को खरीदा था वह युवक ऋचा को लगातार फोन पर परेशान कर रहा था जिससे वह काफी क्षुब्ध थी। रविवार को जब मां घर पर नहा रही थी इसी दौरान उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी जहां पर पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उल्लेख है कि मेरी मौत कि मैं स्वयं जिम्मेदार हूं मुझे माफ कर देना आई एम सॉरी मां लिखा हुआ है ।पुलिस ने उसे जप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जुटी है मामले की जांच में

एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिससे पुलिस ने जब्त तक कर लिया है पुलिस जांच कर रही है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है जांच के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page