राजनांदगॉव : जिला मानिकपुरी (पनिका) समाज, राजनांदगॉव के आयोजन में शामिल हुए नीलू शर्मा…

राजनांदगॉव – भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा स्थानीय गौरवपथ ऑडिटोरियम में आयोजित जिला मानिकपुरी (पनिका) समाज राजनांदगॉव के राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन, आदर्श विवाह, प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन में गणमान्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस आयोजन में राजनांदगॉव जिला के अलावा दुर्ग, रायपुर, बालोद, भिलाई, कवर्धा, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, रायगढ़, कांकेर, कोण्डागॉव आदि से विवाह योग्य युवक-युवतीगण एव अपने परिवारों के साथ भारी संख्या में उपस्थित रहे।

राजनांदगॉव जिला से संरक्षकगण अंजोर दास मानिकपुरी, मानिक दास मानिकपुरी, लखनदास मानिकपुरी, न्यायधीश अमरदास मोंगरे, जिला संयोजक ज्ञान दास मानिकपुरी, जिला अध्यक्ष साहेब दास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष योगेश्वर मानिकपुरी, सचिव धरम दास मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष गोविन्द दास मानिकपुरी, सलाहकार सुशील दास मानिकपुरी एवं एस.डी.बघेल, सह सचिव सोहन दास मानिकपुरी सहित आयोजन समिति अध्यक्ष सुकरीत दास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष ओमन दास मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष लखन दास मानिकपुरी, सचिव पूरन दास मानिकपुरी मख्य रूप से मंच पर उपस्थित रहे।

समाज द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथिगण का पुष्पमाला, गमछा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया एवं उनके करकमलों से सामाजिक प्रतिभाओं को पुरस्कार वितरण कराया गया। इस आयोजन में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने संत कबीर साहेब के श्री चरणों में नमन करते हुए उनके आदर्शा को जीवन में आत्मसात करने और अपने जीवन को सार्थक बनाने का आव्हान किया। जिला मानिकपुरी पनिका समाज को इस राज्य स्तरीय आयोजन के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए आदर्श विवाह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन को वर्तमान समय की मांग बताया और इसे अन्य समाजों के लिये प्रेरणास्पद बताया।