back to top

राजनांदगांव : चौथिया जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी,18 लोग घायल…

राजनांदगांव, । चौथिया जा रही एक पिकअप वाहन क्षमता से अधिक सवार होने से अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में 18 लोग घायल हो गये। घायलों में अधिकांश बच्चे शामिल हैं। पचास से अधिक सभी को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पेण्ड्री में भर्ती कराया गया है।

Advertisements

ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पिकअप वाहन के पलट जाने से 18 लोग घायल हो गये। पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 05 ए 0440 ग्राम सारंगपुर से जोरातराई जा रहा था। वाहन में लगभग 50 लोग सवार थे। आईटीआई पदुमतरा के समीप वाहन अधिक सवारी के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। मेडिकल कॉलेज हास्पिटल चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायलों को सामान्य चोट आयी है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page