back to top

राजनांदगांव : मध्य प्रदेश निर्मित अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव, मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी गोवा व्हिस्की की तस्करी करते आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने 53 हजार पांच सौ रूपये की शराब सहित 7 लाख रूपये की सुजुकी एसएक्स कार को अपने कब्जे में लिया है।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा नशा उन्मुलन के अंतर्गत थाना प्रभारी रामअवतार ध्रुव के मार्गदर्शन में बुधवार को चिचोला चौकी प्रभारी चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में चिचोला पुलिस एवं निजात टीम, साइबर सेल द्वारा गश्त के दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी धनजय वर्मा पिता मोहन वर्मा (22) निवासी ग्राम राहूद, पुलिस चौकी जालबांधा, थाना खैरागढ़ को जी०ई० रोड आर०टी०ओ० बैरियर ग्राम रामपुर के पास पकडा गया।

आरोपी सफेद रंग की सजुकी एस.एक्स. क्रमांक सीजी 04 एच.ए. 2671 में 1 अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा था। मध्यप्रदेश राज्य निर्मित कुल 10 नग खाकी रंग के कार्टुन में भरे 50-50 पौवा कुल- 500 नग स्मथनेस व्हीस्की अंग्रेजी शराब 53,500/-रू0 एवं सुजूकी एस.एक्स. कार किमती 700000/-रू0 कुल 753500/-रू0 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा -34(2), 59 आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page