राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास के घटक मोर जमीन मोर मकान के तहत बस्ट हाउस केटेगिरी में वार्ड नं. 49 की शांति बाई रामटेके को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित…

महापौर एवं आयुक्त ने दी बधाई

किरायेदारों को लाटरी के माध्यम से 24 फरवरी को आवास आबंटन

राजनांदगांव 17 फरवरी। प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत खुद के कच्चे घरों मेें निवास करने वाले हितग्राहियों द्वारा नगर निगम राजनंादगांव में विधिवत आवेदन देकर स्वीकृति उपरांत सर्वसुविधा युक्त आवास का निर्माण कर रहे है।

इसी कडी में वार्ड नं. 49 की रहवासी श्रीमती शांतिबाई रामटेके ने योजना के तहत सर्वसुविधा युक्त सुंदर आवास निर्माण करने पर श्रीमती रामटेके को मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा 15 फरवरी 2023 को होटल बेबीलान रायपुर में आयोजित नगरीय निकायों के महापौर एवं अध्यक्षों के प्रबोधन कार्यक्रम गौरव समागम 2023 प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया।


मुख्यमंत्री जी से सम्मान प्राप्त होने पर इस उपलब्धि के लिये महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं आयुक्त डाॅ. आशुतोष चतुर्वेदी ने आवास निर्माण की प्रशंसा करते हुये श्रीमती शांतिबाई रामटेके को बधाई देते हुये कहा कि शांति बाई से सभी को प्रेरणा लेकर अपने आवास का निर्माण करना चाहिये,

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के निगम की टीम को भी बधाई देते हुये कहा कि आप लोगों के द्वारा योजना के सभी घटकों का अच्छा क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी प्रकार से कार्य कर योजना का सही लाभ पात्र हितग्राहियों को दे, ताकि राजनांदगांव शहर सतप्रतिशत योजना के क्रियान्वयन की ओर अग्रसर हो सके।


शासन की मोर मकान मोर आस योजना के तहत वर्षो से किराये के मकान में निवासरत परिवारों को लागत मूल्य पर आवास आबंटित करने शासन निर्देशानुसार प्रक्रिया कर आवेदन आमंत्रित किया गया, पात्र हितग्राहियों की सूची निगम के सूचना पटल जनसमान्य के लिये चस्पा किया गया और पात्र आवेदकों को बैक एवं अन्य वित्तय संस्था से आवास हेतु ऋण प्रदान करने निगम आयुक्त द्वारा पहल की गयी।

इस पहल के तहत नगर निगम में दिनांक 20 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक लोन मेले का आयोजन किया गया है, जहाॅ पात्र आवेदकों को आवास के लिये लोन बैकों के माध्यम से लोन प्रदान किया जायेगा।
आयुक्त डाॅ. चतुर्वेदी ने आवेदकों से कहा है कि परियोजना के अनुरूप राशि जमा करने के उपरांत ही पात्र आवेदकों को आवास का आबंटन किया जायेगा।

आवास आबंटन दिनांक 24 फरवरी 2023 शुक्रवार को नगर निगम सभागृह में प्रातः 11ः30 बजे लाटरी के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने पात्र आवेदकों से अपील करते हुये कहा है कि लोन का लाभ लेकर निर्धारित समय में राशि जमा कर स्वयं के आवास का सपना साकार करे।