राजनांदगांव : राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दिग्विजय महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने पुलवामा अटैक की बरसी पर शहीदों को दिए श्रद्धांजलि…

राजनांदगांव – आज ही के दिन हुआ था पुलवामा अटैक 44 जवानों की गई थी जान पाकिस्तान में घुसकर 12 दिन के अंदर यूं लिया था बदला । आज 14 फरवरी के दिन ही चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था ये हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक था

हमले में भारत के 44 जवान शहीद हो गए थे,हालांकि इस हमले के बाद भारत ने जिस तरह से पाकिस्तान को सबक सिखाया पहले कभी नहीं हुआ भारत ने कड़े कदम उठाते हुए पुलवामा हमले का बदला लिया हमारे बहादुर सैनिकों ने इस हमले का जवाब बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में दिया भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर उसके आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया।

पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर राष्ट्रीय सेवा योजना दिग्विजय महाविद्यालय स्वयंसेवियो ने शहीदों को याद किया उन्होंने कहा हम अपने वीर जवानों को याद करते हैं जिन्हे हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया था हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूल सकते उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है
पुलवामा की धरती में जिन वीरों का खून जला । उसकी मां को नमन करें हम, जिनको ये बलिदान मिला।।
पुलवामा आतंकी हमले के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि उनका सर्वोच्च बलिदान भारत हमेशा याद करेगा
यह देश अपने बहादुर जवानों व उनके परिवार का सदैव आभारी रहेगा जिन्होंने मातृभूमि की संप्रभुता व अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया ।पुलवामा आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त मां भारती के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि ।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक विनोद टेम्बुकर, अभिषेक भट्टाचार्य, मनीष टांडेकर, ललित साहू, गगन योगी, मुस्कान गायकवार्ड, शालिनी, टिकेश्वरी, मृदुला, भूमिका उपस्थित रहे।