back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री बघेल ने नक्सली हिंसा में दो जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया…

नक्सली हिंसा की घटना की कड़ी निंदा की
राजनांदगांव 20 फरवरी 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के बोरतालाब थाना क्षेत्र के समीप नक्सली हमले में 2 जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि पुलिस जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।