back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर जनचौपाल बना आम जनता के लिए अपनी समस्या रखने का सशक्त माध्यम…

जनचौपाल कार्यक्रम में 25 आवेदन प्राप्त हुए
कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

राजनांदगांव 21 फरवरी 2023। कलेक्टर जनचौपाल कार्यक्रम आम जनता के लिए अपनी समस्या और मांगे रखने का एक उचित माध्यम साबित हो रहा है। जिलेभर के नागरिकगण जनचौपाल कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्या और मांगों से संबंधित आवेदन प्रेषित कर रहे हैं। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज जनचौपाल कार्यक्रम में जिला अधिकारियों के साथ नागरिकगणों की समस्याएं और मांगों को सुना। जनचौपाल कार्यक्रम में आज 25 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्यवाही की गई है। जनचौपाल कार्यक्रम में ऋण पुस्तिका के लिए प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 किसानों को किसान ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया।

Advertisements


जनचौपाल कार्यक्रम में पहुंचे श्रीमती मीनाक्षी तिवारी ने सेवानिवृत्ति के पश्चात पेंशन राशि भुगतान करने संबंधी आवेदन दिया है। इसी तरह ग्राम पंचायत मासूलकसा के श्रीमती उदास बाई रावटे  ने अपने गांव के चारागाह में बोर खनन एवं सौर ऊर्जा उपकरण लगाए जाने संबंधी आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वह गौठान समूह से जुड़ी हैं और गौठान योजना का संचालन कर रही हैं। चारागाह में पानी की समस्या होने से उद्यानिकी जैसे फसलों को लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। समूह की महिलाओं ने आवेदन देते हुए चारागाह की जमीन पर बोर लगाने संबंधी आवेदन दिया है।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत नंदई के तीजबाई ने गरीबी रेखा का हवाला देते हुए पेंशन राशि स्वीकृत करने संबंधी आवेदन दिया है। ग्राम पंचायत अंजोरा के हीरमणि बाई ने स्वेच्छा अनुदान राशि स्वीकृत करने संबंधी आवेदन दिया है। राजनांदगांव के मोहारा निवासी श्रीमती लक्ष्मी बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत करने संबंधी आवेदन दिया है। जनचौपाल कार्यक्रम में प्राप्त आवेदन की जांच कर उचित कार्रवाई करने हेतु संबंधित विभाग में आवेदन भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page